
हरियर एक्सप्रेस,बिलासपुर। सेजेस तारबाहर में सायकल वितरण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 10 छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरित की गईं। साथ ही कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए साथ ही बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्रदान करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि के आसंदी से अमर अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी बच्चों को आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा इसके लिए शासन संकल्प बद्ध है। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती उषा चंद्रा ने अपने प्रतिवेदन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की क्षेत्र में उपलब्धियां की जानकारी विस्तार पूर्वक प्रस्तुत किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पूजा विधानी महापौर नगर पालिका निगम बिलासपुर, प्रकाश यादव, मधुसूदन राव अध्यक्ष शाला विकास समिति तारबाहर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार चौधरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती अर्पणा गुप्ता द्वारा किया गया तथा संपूर्ण कार्यक्रम के लिए संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता मनोज देवांगन द्वारा आभार व्यक्त किया।



