विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, चकरभाठा। राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा के आर्या दुबे खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वरिष्ठ व्याख्याता मनोज कुमार यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन अंबिकापुर के मल्टीपरपज स्टेडियम गांधी चौक में आयोजित हो रहा है। इसमें राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट मैं कक्षा दसवीं के कड़ार निवासी आर्या दुबे पिता बृजेश दुबे (सरपंच ) मैं सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। कल सेमी फाइनल में उनका मुकाबला रायपुर से आए हुए बैडमिंटन खिलाड़ी से होगा। चकरभाठा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद के प्राचार्य एचपी ओगर जी ने कहा कि यह हमारे स्कूल के लिए बहुत गौरव का क्षण बताया और उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं दी। व्याख्याता मनोज कुमार यादव ने बताया कि वह लगातार कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास से यह उपलब्धि हासिल की है हम सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उसके अच्छे खेल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हैं।



