
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। dac academy संस्थापक गोस्वामी सर ने हरियर एक्सप्रेस को बताया कि हम हर साल हजारों बच्चों को सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल, RIMC, NDA और जवाहर नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटरेंस एग्जाम की संपूर्ण तैयारी करवाते हैं। मुझे यह बताते हुए बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है, कि हर साल लगभग 500 से भी ज़्यादा छात्र छात्राएं हमारे मार्गदर्शन से देश के सबसे बेहतरीन विद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर रहे है।

छत्तीसगढ़ के शहरों से लेकर तहसील और दुरस्त अंचलो के बच्चो को कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयार्री के साथ साथ देश के सर्वोच्च स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए हम एक नया और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहे हैं, जहा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों और तहसीलों में हम नवोदय विद्यालय के ही पैटर्न पर आधारित एक निशुल्क अभ्यास (डमी एग्जाम) करवाने जा रहे हैं। इस परीक्षा का उद्देश्य है कि हर बच्चे को चाहे वह गाँव का हो या शहर का हो नवोदय विद्यालय जैसे विद्यालय की जो प्रवेश परीक्षा होती है उसका अभ्यास वह अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र पर जा के कर सके, और उसे भी सभी की तरह एक समान अवसर प्राप्त हो सके। इसीलिए यह परीक्षा निशुल्क रखी गई है, इस राज्य स्तरीय अभियान को सफल बनाने के लिए मुझे आप सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। चाहे आप पालक हो किसी बच्चे के पिता हो उनके माता हूं उनको पढ़ाने वाले हमारे गौरवशाली शिक्षक गढ़ हो। विद्यालय जो होते हैं उनके प्राचार्यों लोकप्रतिनिधि हो जनप्रतिनिधि हो गाँव के पंच हो सरपंच हो पार्षद हो महापौर हो विधायक हो प्रशासनिक अधिकारी हों। उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी से विनम्र निवेदन करता हूँ कि इस मिशन में हमारा साथ दे हमारा सहयोग करें। यह अभ्यास परीक्षा केवल एक परीक्षा नहीं है। यह छत्तीसगढ़ के भविष्य निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल है। मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि अपने क्षेत्र के बच्चों को इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और हमें इस परीक्षा हेतु व्यवस्था करने एवं व्यवस्था बनाने हेतु हमारा सहयोग करें ताकि हम और आप सब मिलकर हर गाँव से एक नवोदय चैंपियन तैयार कर सके। धन्यवाद।




