March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा कहा – बस्तर में नक्सलवाद सिमट रहा तो यह कांग्रेस की नीति का परिणाम है…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा कहा – बस्तर में नक्सलवाद सिमट रहा तो यह कांग्रेस की नीति का परिणाम है…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज सरकार ने फिर समर्पण इवेंट किया है।

आज बस्तर में नक्सलवाद पीछे जा रहा है तो इसके पीछे कांग्रेस की नीतियां है।

बस्तर में हमने विश्वास, विकास, सुरक्षा के मंत्र को लेकर पांच सालों तक जो काम किया उसी का परिणाम है आज सफलता मिल रही है ।

हमारी सरकार ने दूरस्थ एरिया में सड़के बनवाई, 15 सालों की भाजपा सरकार में जहां राशन नहीं पहुंच पाता था, लोगों को और फोर्स को महीनों राशन का इंतजार करना पड़ता था वहां तक सड़के बनवाई।

रिमोट एरिया में सुरक्षा बलों के कैंप बनाए।

सुरक्षा बलों और स्थानीय निवासियों के बीच बेहतर समझ का माहौल तैयार किया, लोगों का भरोसा सुरक्षा बलों के प्रति बढ़ा।

बस्तर में बंद सैकड़ों स्कूलों को फिर से चालू किया। 65 से अधिक वनोपजो को खरीदने की व्यवस्था की, उनका वैल्यू एडिशन किया, बस्तर में डेनक्स जैसे संस्थानों की स्थापना की, अबूझमाड़ में पुल बनाया। रोजगार के साधन बनाए।

हमारे प्रयासों का नतीजा था कि 2021 में ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिकृत तौर पर कहा कि बस्तर से नक्सलवाद 65 प्रतिशत कम हो गया है।

कांग्रेस की सरकार के प्रयासों से बस्तर में नक्सलवाद 40 किमी के दायरे में सिमट गया था।

यह सरकार तो केवल इवेंट कर रही, मुख्यमंत्री यह बताए कि 2024 के बाद उन्होंने कितने कैंप बनाए।

बस्तर के लिया ऐसा क्या किया जिसे वे उपलब्धि बता सकते है।

आज के पहले जितने नक्सली सरेंडर किए उनका डिटेल तो यह दे नहीं पाए।

सरकार के दावे के अनुसार अभी तक दो हजार से ज्यादा नक्सली सरेंडर कर चुके है, सरकार बताए उनके द्वारा हथियार कितना जमा कराया गया?

शांति की स्थापना सभी चाहते है, यह सरकार तो केवल प्रोपोगंडा कर रही।

यदि आपके प्रयासों से नक्सली सरेंडर कर रहे फिर ये रोज-रोज हत्याएं कौन कर रहा?

भाजपा कार्यकर्ता की चार दिन पहले हत्या हुई, सुकमा में ग्रामीण की हत्या मुखबिर बता के कर दी गई, विद्या दूत रोज मारे जा रहे। सरकार सिर्फ आत्ममुग्ध है।

शराब बंदी की बात करने वाले शराब की काली कमाई बढ़ाने में लगे है…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार के आबकारी सचिव के द्वारा बार संचालको, बॉटलिंग प्लांट संचालको, शराब निर्माताओं से बैठक लेकर सुझाव मांगा गया है।

भाजपा विपक्ष में थी तब शराब बंदी के लिए बड़ी-बड़ी बात करती थी। अब शराब की बिक्री बढ़ाने में लगी है।

सरकार में आने के बाद शराब की खपत बढ़ाने नीति बना रही 67 नई दुकानें खोल दिए, 700 दुकानें जो पहले से चल रही थी उनको कंपोजिट कर दिया देशी में अंग्रेजी, अंग्रेजी में देशी बेचना शुरू कर दिया, मतलब 1400 काउंटर हो गया।

भाजपा की सरकार बनने के बाद अवैध शराब की बिक्री बढ़ गई, दूसरे प्रांतों से शराब तस्करी कर के आ रही, बिना होलोग्राम, नकली होलोग्राम के शराब सरकारी दुकानों से बेची जा रही। पूरी सरकार शराब की काली कमाई में डूबी हुई है।

बिहार चुनाव के लिए अटैची तैयार किए बैठे विष्णु देव साय को सूची में ही जगह नहीं दिया…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना, कुछ ऐसे ही हालात हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भी है। बेचारे बिहार चुनाव के लिए अटैची तैयार करके रखे थे। बताते है कल बिहार गए थे कुछ अटैचियां वहां छोड़ के भी आए है।

भाजपा नेतृत्व ने स्टार प्रचारकों की जो सूची घोषित की उसमें यूपी, आसाम, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तो शामिल है हमारे वाले का नाम नहीं शामिल है। छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस मनाये थे यही बताने के लिए सूची में नाम डाल देते।

हमारे वाले का केवल एटीएम के जैसे ही उपयोग किया जा रहा है। यह तो घोर अन्याय है, माल जले मकरंद का, मुल्ला खेले फाग।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews