March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Education

भूगोल विषयक 90 प्लस उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई बिलासपुर में…

भूगोल विषयक 90 प्लस उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई बिलासपुर में…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। मीडिया प्रभारी मनोज कुमार यादव जी ने बताया कि महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय में भूगोल विषयक 90 प्लस उन्मुखीकरण कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रथम सत्र में मुख्य अभ्यागत एवं मोटिवेटर डॉ. देवीदयाल कश्यप प्राचार्य शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर थे। द्वितीय सत्र के मुख्य अभ्यागत श्री विवेक जोगलेकर शिक्षाविद् एवं पर्यावरणविद् बिलासपुर रहे।

कार्यशाला में मुख्य अभ्यागत डॉ. देवीदयाल कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप शिक्षक नहीं गुरु बनिए। यह आपका व्यवसाय ही नहीं वरन् एक समाज सेवा भी है। छात्र के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है क्योंकि उसकी दृष्टि में वह सर्वज्ञाता है और शिक्षक का कथन छात्र के लिए ब्रह्म वाक्या है, अतः उनकी अपेक्षा पर खरा उतरना शिक्षक का धर्म है।

द्वितीय सत्र के मुख्य अभ्यागत श्री विवेक जोगलेकर ने कहा कि अच्छा गुरु वह है जो छात्र के लेवल पर जा कर उसे ऊपर उठाए। छात्र की प्रतिभा को एवं उसके अंदर छिपी कला को एक मात्र शिक्षक ही पहचान सकता है।

मिशन 90 प्लस की उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्देश्य जिले के परीक्षा परिणाम को 90 प्लस से टॉप 3 में लाना है। इस हेतु डॉ भागबली जोशी द्वारा कार्यशाला की प्रस्तावना पर प्रकाश डाला गया ब्लू प्रिंट पर डॉ अर्चना तंबोली एवं डॉ अर्चना तिवारी द्वारा शिक्षको से चर्चा की गई श्री अनिल ठाकुर सर द्वारा कमजोर बच्चों की कार्ययोजना पर चर्चा की गई विषय विशेषज्ञडॉ. भागबली जोशी, डॉ. अर्चना तंबोली, डॉ. अर्चना तिवारी, श्री अनिल ठाकुर, कौशिक सर, जी अश्वनी सर का सहयोग सराहनीय रहा। समग्र कार्यक्रम श्री खोबरागडे़ सर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यशाला में पूरे जिले से आये 65 शिक्षक उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews