March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Education

देश में सभी बोर्डों की परीक्षा प्रश्नपत्रों में एकरूपता लाए जाने की पहल की जा रही है…

देश में सभी बोर्डों की परीक्षा प्रश्नपत्रों में एकरूपता लाए जाने की पहल की जा रही है…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर एवं परख, एनसीईआरटी नई दिल्ली के संयोजन में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के मंशानुरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पूरे भारत देश में सभी बोर्ड़ो की परीक्षा प्रश्नपत्रों में एकरूपता लाये जाने की पहल की जा रही है। इसी अनुक्रम में छ0ग0मा0शि0म0 अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी पिल्ले के संरक्षण एवं सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के आदेशानुसार 08 एवं 09 अक्टूबर 2025 को दो दिवसीय प्रश्नपत्र निर्माण सेटर्स/मॉडरेटर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला मण्डल कार्यालय के सभाकक्ष में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में प्रश्नपत्र निर्माण में गुणवत्ता लाने हेतु कौशिल विकास एवं उन्मुखीकरण राज्य स्रोतदल का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के करकमलों से किया गया। सचिव ने अपने उदबोधन में कहा कि नये ब्लूप्रिंट का निर्माण किया गया है जिसका पालन करते हुए स्थानीय परीक्षा एवं सत्रगत परीक्षाओं में ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार करने की बात कही। इस हेतु समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जावेगा।

डॉ.बी रघु उपसचिव ने कहा कि शैक्षिक उद्देश्यों पर आधारित प्रश्नों का निर्माण, परीक्षा क्यो, कैसे, पाठ्यक्रम, पाठ्यचर्या शिक्षण उद्देश्यों का प्रश्नपत्र में उपयोग कैसे आदि बिन्दुओं में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं विषय प्रवेश के पूर्व शिक्षा के उद्देश्यों पर प्रासंगिक चर्चा की गई। पाठ्यक्रम का ज्ञान प्रश्न पत्र मॉडरेशन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बिलासपुर जिले से राज्य सत्रोत दल (SRG) के रूप में डॉ राघवेंद्र गौरव प्राचार्य शा उ मा विद्यालय दर्रीघाट, अहर्निश पाल प्राचार्य बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर एवं डॉ भूपेंद्र धर दीवान व्याख्याता शा उ मा विद्यालय बुढीखार बिलासपुर ने वहां उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। साथी अपनी विशेषज्ञता के द्वारा इस कार्यक्रम को सार्थक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews