March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Sports

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं का जलवा: सिमगा और भाटापारा में सांसद खेल महोत्सव 2025 का जोन स्तरीय आयोजन संपन्न…

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं का जलवा: सिमगा और भाटापारा में सांसद खेल महोत्सव 2025 का जोन स्तरीय आयोजन संपन्न…

सांसद खेल महोत्सव ने जगाई खेल भावना, सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

गांव-गांव में खिली प्रतिभा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में खेलों से जुड़ रहे ग्रामीण युवा।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत शुक्रवार को सिमगा विकासखंड के रोहरा जोन और भाटापारा विकासखंड के गुर्रा जोन में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। दोनों ही स्थानों पर ग्रामीण अंचल के सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने कौशल, ऊर्जा और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सिमगा विकासखंड के रोहरा जोन में हुए तीसरे दिवस के आयोजन में कबड्डी, खो-खो, शतरंज, रस्साकसी, रस्सीकूद, गेड़ी और फुगड़ी जैसे पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों का आयोजन किया गया। बालक-बालिकाओं ने 19 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए खेल भावना और अनुशासन का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

परिणाम इस प्रकार रहे –

कबड्डी (19 वर्ष से कम, बालक) – प्रथम ढाबाडीह, द्वितीय दामाखेड़ा

कबड्डी (19 वर्ष से कम, बालिका) – प्रथम तुलसी, द्वितीय मर्राकोना

कबड्डी (19 वर्ष से अधिक, बालक) – प्रथम ढाबाडीह, द्वितीय कोलिहा

वॉलीबॉल (19 वर्ष से अधिक, पुरुष) – प्रथम निरंक

खो-खो (19 वर्ष से कम, बालक) – प्रथम कुलिपोटा, द्वितीय ढाबाडीह

खो-खो (19 वर्ष से कम, बालिका) – प्रथम ढाबाडीह, द्वितीय रोहरा

खो-खो (19 वर्ष से अधिक, पुरुष) – प्रथम दौरेंगा

गेड़ी दौड़ (19 वर्ष से कम) – प्रथम देवप्रकाश यदु (ढाबाडीह), द्वितीय खिलेश्वर (बुचिपार)

फुगड़ी (19 वर्ष से अधिक, पुरुष) – प्रथम निरंक

रस्साकसी (19 वर्ष से कम, बालिका) – प्रथम हाई स्कूल रोहरा

रस्साकसी (19 वर्ष से अधिक, बालिका) – प्रथम निरंक

रस्साकसी (19 वर्ष से कम, बालक) – प्रथम विश्रामपुर

शतरंज (19 वर्ष से कम, बालक) – प्रथम अमन यदु (रोहरा), द्वितीय खिलेश्वर निषाद (रोहरा)

शतरंज (19 वर्ष से अधिक, पुरुष) – प्रथम बिहारी लाल (ढाबाडीह), द्वितीय सेबेस्टियन पॉल (विश्रामपुर)

शतरंज (19 वर्ष से अधिक, महिला) – प्रथम निरंक

भाटापारा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुर्रा में आयोजित जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं में रस्साकसी, खो-खो, कबड्डी, शतरंज, गेड़ी दौड़, फुगड़ी, रस्सीकूद, भारोत्तोलन, कुश्ती और तैराकी जैसे विविध खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

परिणाम इस प्रकार रहे –

रस्साकसी (बालक 19) – हायर सेकंडरी गुर्रा

रस्साकसी (बालिका 19) – हायर सेकंडरी गुर्रा

फुगड़ी (बालिका 19) – प्रेरणा निषाद (प्राथमिक शाला गुर्रा)

गेड़ी दौड़ (बालिका 19) – अंशु साहू (हायर सेकंडरी मोपर)

गेड़ी दौड़ (बालक 19) – वेवेन्द्र ध्रुव (हायर सेकंडरी मल्दी)

गेड़ी दौड़ (बालक +19) – रविशंकर ध्रुव (हायर सेकंडरी खैरी आर)

भारोत्तोलन (बालिका 19) – गौरी ध्रुव (हायर सेकंडरी मल्दी देवरानी)

तैराकी (बालिका +19) – सुमन यादव (हायर सेकंडरी मल्दी देवरानी)

कुश्ती (बालिका +19) – महिमा ध्रुव (हायर सेकंडरी मल्दी देवरानी)

शतरंज (बालक 19) – पालन दास घोसलें (हायर सेकंडरी गुर्रा)

शतरंज (बालक +19) – लोकेश ध्रुव (हायर सेकंडरी मिरगी)

शतरंज (बालिका 19) – जितेश्वरी विश्वकर्मा

खो-खो (बालिका 19) – प्रथम हायर सेकंडरी गुर्रा, द्वितीय पू.मा.शाला मल्दी

खो-खो (बालक 19) – प्रथम हाई स्कूल मल्दी, द्वितीय पू.मा.शाला देवरानी

खो-खो (बालक +19) – खैरी आर

रस्सीकूद (बालिका 19) – सानिया (हाई स्कूल मल्दी), सोनम निषाद (हाई स्कूल मल्दी), पूनम वैष्णव (हाई स्कूल मोपर)

रस्सीकूद (बालक 19) – विमल ध्रुव, चेतन निषाद, दुर्गेया नेताम (पू.मा.शाला देवरानी)

कबड्डी (बालक 19) – मल्दी (ग्रामीण)

कबड्डी (बालिका 19) – गुर्रा

कबड्डी (बालक +19) – परसाडीह

कबड्डी (बालिका +19) – देवरानी

रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दोनों जोनों में हुए खेल आयोजनों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से एकता, अनुशासन और आत्मविश्वास की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ये प्रतियोगिताएं न केवल नई खेल प्रतिभाओं को मंच दे रही हैं, बल्कि गांव-गांव में स्वस्थ जीवनशैली और खेल संस्कृति को भी मजबूत बना रही हैं।

सांसद श्री अग्रवाल ने सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में रायपुर संसदीय क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews