March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Education

सेजेस महारानी लक्ष्मीबाई उ. मा. विद्यालय बिलासपुर में किया गया उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन…

सेजेस महारानी लक्ष्मीबाई उ. मा. विद्यालय बिलासपुर में किया गया उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। मिशन 90 प्लस योजना के तहत जिले के परिणाम को 90 प्रतिशत से अधिक लाने के उद्देश्य से उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सेजेस महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में किया गया। मीडिया प्रभारी श्री मनोज कुमार यादव ने बताया कि जिले के संस्कृत विषय के 176 व्याख्याता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में श्री विजय टांडे जी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर, श्री रामेश्वर जायसवाल जी समग्र शिक्षा प्रमुख एवं मिशन 90 प्लस के नोडल श्री जितेंद्र खोबरागड़े जी उपस्थित रहें। श्री विजय टांडे सर ने सभी को बेहतर रिजल्ट के लिए अभी से मिशन 90 प्लस की योजना अनुसार कार्य करने प्रेरित किया एवं प्रविण सूची में जिले के छात्रों को अधिक से अधिक लाने हेतु जिला स्तर पर की योजना के संबंध में कलेक्टर महोदय द्वारा दिए निर्देश से अवगत कराया।

शिक्षको बेहतर रिजल्ट के लिए प्रेरित करते हेतु श्री किरण चांवल शिक्षाविद् एवं मोटिवेटर को भी आमंत्रित किया गया था। चावला सर द्वारा विभिन्न उदाहरण एवं घटनाओं के आधार पर शिक्षकों को मोटिवेट किया रोचक गतिविधियों के द्वारा टीचर को बेहतर रिजल्ट कैसे लाया जा सकता है बताया। डॉ जी अश्वनी प्राचार्य के द्वारा चावल सर का परिचय कराया गया। शिक्षकों के द्वारा चावला सर का अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री श्री अरविंद कौशिक प्राचार्य, श्री राजेन्द्र श्रीवास्तव श्री राजेश भेदी, श्री राजेन्द्र चंद्रकांत उपस्थित थे।

विषय विशेषज्ञ श्री राज कुमार तिवारी ने विषय पर उन्मुखीकरण व्याख्यान प्रस्तुत किया गया ,साथ ही कक्षा दसवीं एवं 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु मार्ग प्रशस्त किया गया तरीके बताए गए।

छात्रों के साथ किस प्रकार से कार्य करना है। उसका लगातार निरीक्षण, परीक्षा, अभ्यास एवं जांच, लेखन शैली में सुधार आदि का निराकरण कर उसे बताना एवं बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना।

कार्यशाला का संचालन डॉ मनीराम कौशिक के द्वारा किया गया विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री श्रीकांत पांडेय उपस्थित रहे।

विज्ञापन….

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews