March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

भाजपा की दोहरी नीति बिहार की महिलाओं को 10000 रु दे रहे हैं छत्तीसगढ़ में वंदन योजना से नाम काटे रहे…

भाजपा की दोहरी नीति बिहार की महिलाओं को 10000 रु दे रहे हैं छत्तीसगढ़ में वंदन योजना से नाम काटे रहे…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के नाम काट रही हैं और बिहार के महिलाओं को 10000 रु दे रही है यह भेदभाव क्यों? प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार देश की महिलाओं में भेदभाव क्यों कर रही है बिहार की महिलाओं को 10000 रु दे रही है लेकिन छत्तीसगढ़ की महिलाये जिन्हें महतारी वंदन योजना से 1हजार रु महिना मिल रहा है उनके नाम काटा जा रहा है उनसे योजना की राशि की रिकवरी की जा रही है यह तो अन्याय है। प्रदेश में वंदन योजना से आज भी 40% महिलाएं वंचित है और योजना से जुड़ी लगभग 40% महिलाओ को मात्र 500रु दिया जा रहा है। यह तो सरासर महिलाओं के साथ धोखा है वादा खिलाफी है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के हर महिला को 1000रु महतारी वंदन योजना से देने का वादा किया गया था प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी बताया गया था 21 महीने में प्रदेश की 40% महिलाएं इस योजना से दूर है क्या यही मोदी की गारंटी है?जब प्रधानमंत्री बिहार के महिलाओं को 10 हजार रु दे रहे हैं तो छत्तीसगढ़ की महिलाओं को क्यों नहीं दिया जा रहा है?ये छत्तीसगढ़ और बिहार के महिलाओं के बीच भेदभाव किया जा रहे हैं क्या छत्तीसगढ़ के महिलाओं ने मोदी की गारंटी पर भरोसा करके गलत किया है.

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को भाजपा कि इस दोगली चरित्र की राजनीति को समझना होगा जहां चुनाव होते हैं वहां वोट पाने के लिए महिलाओं को पैसा देने का लालच दिया जाता है वोट लिया जाता है और सत्ता मिलने के बाद महिलाओं के साथ वादा खिलाफी और धोखा किया जाता है कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि बिहार की महिलाओं की तरह प्रदेश की महिलाओं को भी दीपावली के पहले 10000 रु दिया जाए और प्रदेश के प्रत्येक महिला को महतारी वंदन योजना से जोड़ा जाये।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews