March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर Dac Academy में सफल आयोजन…

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर Dac Academy में सफल आयोजन…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आशा देवी रेखचंद लूनिया चैरिटेबल ट्रस्ट, रायपुर ,Dac Academy Sainik Military RIMC Navodaya Goswami Sir Classes एवं पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की सुविधाएँ उपलब्ध कराना था।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों रूप जीवन hospital ENT, गणेश विनायक Eye Specialist, Srivedam Dental Clinic, Om acupressure Accupuncure की टीम द्वारा बी.पी., शुगर, ई.एन.टी., सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित कई प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने इस अवसर पर अपनी जांच कराई और शिविर का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में पार्षद आशु चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुदीप जैन (समाजसेवी), डॉ. विपुल चौधरी (समाजसेवी) एवं डॉ. कविता कुंभज (Founder/Director/CEO, Paaras Group of Foundation) प्रफुल्ल कुमार खरे, अनुराधा खरे, अनंत श्रीवास्तव, डॉ. विपुल चौधरी, आर के साहू ex Navy officer शामिल हुईं।

इस अवसर पर गोस्वामी सर (डायरेक्टर, DAC Academy) और कार्यक्रम प्रभारी पीयूष जैन ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला।

आयोजकों ने बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और लोगों को निवारक स्वास्थ्य उपायों के लिए जागरूक करना इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews