March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा कहा – राज्य में कांग्रेस संगठन का सृजन का कार्य शुरू हो चुका है…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा कहा – राज्य में कांग्रेस संगठन का सृजन का कार्य शुरू हो चुका है…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि 2025 को कांग्रेस पार्टी ने संगठन का वर्षघोषित किया है 2025 में हम पूरे देश में कांग्रेस का संगठन निचले स्तर तक मजबूत करने के लिये काम कर रहे है। कांग्रेस संगठन सृजन का कार्य प्रदेश में भी शुरू है। हमारे मंडल अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष और जोन गठन की प्रक्रिया पूर्णता की ओर है। एआईसीसी ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिये 17 पर्यवेक्षको की नियुक्ति कर दी है। उनके साथ स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को लगाया जायेगा, शीघ्र है पर्यवेक्षक आयेंगे तथा जिलो में संगठन सृजन का कार्य पूरा किया जायेगा। दिल्ली में पर्यवेक्षको की माननीय खड़गे जी, माननीय राहुल गांधी जी, माननीय वेणुगोपाल जी, माननीय सचिन पायलट के साथ बैठक हो चुकी है। उनके जिलो का भी बटवारा भी किया जा चुका है।

कवर्धा गैंग रेप, कब तक नकारे गृह मंत्री को प्रदेश बर्दाश्त करें…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कवर्धा में सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम युवती के साथ सामूहिक अनाचार हो जाता है।यही है विष्णु का सुशासन। गृह मंत्री के गृह नगर में आदिवासी युवती सुरक्षित नहीं है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थित बदतर हो चुकी है। महिलाएं बच्चे नागरिक व्यापारी कोई सुरक्षित नहीं है। रोज-रोज हो रही हत्या बलात्कार की घटनाएं अब प्रदेश वासियों को डराने लगी है। मुख्यमंत्री अक्षम साबित हो रहे है उनमें साहस नहीं की वे नकारे गृह मंत्री को बर्खास्त कर सके। हमने इस मामले की जांच के लिये पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के नेतृत्व में कमेटी बनाई है, जिसमें विधायक संगीता सिन्हा, यशोदा वर्मा, हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, और बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, एवं कवर्धा जिला अध्यक्ष होरी लाल साहू को शामिल किया गया है।

भाजपा के राज में गाय भूख से मर रही…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राजधानी से लगे समौदा नगर पंचायत में भूख से तड़फ-तड़फ के 25 से अधिक गायों की मौत हो गई। गायों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की सरकार बनने के बाद गायों के अकाल मृत्यु तथा भूख से एक्सीडेंट से मरने की संख्या बढ़ गई है। साय सरकार ने राजनैतिक दुर्भावना वश गोठान योजना बंद कर दिया उसी का परिणाम भोगना पड़ रहा। कभी गो अभ्यारण बनाने की बात करते है, कभी गो धाम बनाने की घोषणा करते है। दो साल हो गया कुछ कर नहीं पाए। हमारी मांग है तुरंत गोठान को शुरू किया जाय।

अतिवृष्टि से फसल नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिया जाये…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। जिस धान में बाली आ गई थी वे धान भारी बारिश के कारण गिर गये है। हर हुना धान लगभग बरबाद हो चुका है। किसान की मेहनत इस आपदा के कारण बर्बाद हो गई है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार पूरे प्रदेश में बारिश से हुये नुकसान का आंकलन करवा कर तत्काल फसल मुआवजा घोषित करें। धान प्रदेश के अधिसंख्यक किसानों के द्वारा की जाने वाली एक मात्र फसल है। धान की फसल बर्बाद होने के कारण किसानों के सामने जीवनयापन का संकट पैदा हो जायेगा। अतः सरकार को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिये।

कुम्हारी में पकड़ाया 6 करोड़ रू. किसका था? गुजरात में किसके पास जा रहा था?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विगत दिनों कुम्हारी में दो स्कार्पियो गाड़ी में 6 करोड़ रू. नगदी एक्सीडेंटली पकड़ाने की खबर सामने आई थी, जिस तेजी से यह खबर सामने आई उसी तेजी से यह खबर दब भी गई। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ का यह पैसा सड़क मार्ग से गुजरात जा रहा था? छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है यह पैसा किसका था, कहां जा रहा था? गुजरात का कौन है? छत्तीसगढ़ जिसका एटीएम बना हुआ है। इस मामले में पुलिस और आईटी की पूरी कार्यवाही को सार्वजनिक किया जाये।

विज्ञापन…

राजधानी में नक्सली दंपती पकड़ाये है सरकार का फेलियर…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह सरकार का एन्टलीजेंस फेलियर है, नक्सली महिनों से राजधानी में रह रहे थे, पुलिस को कैसे पता नहीं चला? प्रदेश की राजधानी जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, विपक्ष के सभी नेता निवास करते है, जहां की सुरक्षा हाई एलर्ट पर रहती वहां पर नक्सली का पकड़ाना सामान्य घटना नहीं है। अभी तो दो पकड़ाये पता नहीं कितने लोग रह रहे होंगे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews