March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बोले – पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी…

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बोले – पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, आरंग/नवा रायपुर/रायपुर। नया रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर अटल नगर में भाजपा की ओर से आयोजित जयंती कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता व जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। उनके विचार और सिद्धांत हमें राष्ट्रहित में समर्पित होकर सेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पं. उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करने और उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और समर्पण की भावना से सराबोर रहा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews