March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

सूने मकान का कुंदा उखाड़कर चोरी करने वाला आरोपी चंदन चेलक गिरफ्तार…

सूने मकान का कुंदा उखाड़कर चोरी करने वाला आरोपी चंदन चेलक गिरफ्तार…

थाना माना क्षेत्रांतर्गत धरमपुरा स्थित सूने मकान का कुंदा उखाड़कर दिये थे चोरी की घटना को अंजाम।

 आरोपी के कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका सोने के जेवरात लगभग 75 ग्राम, चांदी के जेवरात एवं मूर्ति लगभग 02 किलो 893 ग्राम तथा नगदी रकम किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 10,00,000/- रूपये।

आरोपी चंदन चेलक पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में रह चुका है जेल निरूद्ध।

प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी है फरार, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के किये जा रहे है हर संभव प्रयास।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 303/25 धारा 331(3), 305 बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी अनिल बघेल ने दिनांक 22.09.25 को थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात चोर माना क्षेत्रांतर्गत धरमपुरा स्थित उसके सूने मकान के दरवाजा के कुंदा व उसमें लगे ताला को उखाड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखें आलमारी का ताला व लॉकर को तोड़कर आलमारी में रखें नगदी रकम, सोने – चांदी के जेवरात तथा चांदी की मूर्ति को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमंाक 303/25 धारा 331(3), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी माना को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी, प्रार्थी के भतीजे सहित आसपास के अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

विज्ञापन…

इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों द्वारा कचना हाउसिंग बोर्ड कालोनी खम्हारडीह निवासी चंदन चेलक की पतासाजी कर पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी चंदन चेलक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका सोने के जेवरात लगभग 75 ग्राम, चांदी के जेवरात एवं मूर्ति लगभग 02 किलो 893 ग्राम तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी चंदन चेलक पूर्व में चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में थाना माना, खम्हारडीह एवं तेलीबांधा से जेल निरूद्ध रह चुका है।

प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी – चंदन चेलक पिता झुमका चेलक उम्र 19 साल निवासी कचना हाउसिंग बोर्ड कालोनी ब्लॉक नंबर 33 रूम नंबर 16 थाना खम्हारडीह रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक मनीष तिवारी थाना प्रभारी माना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, सुरेश देखमुख, आर. तुकेश निषाद, लक्ष्मीनारायण साहू एवं अविनाश टण्डन तथा थाना माना से प्र.आर. आशीष सखरिया एवं आर. रामकृष्ण सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews