March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का बड़ा आंदोलन – संगठनात्मक मजबूती के लिए किए जाएंगे अहम बदलाव: अमित पठानिया…

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का बड़ा आंदोलन – संगठनात्मक मजबूती के लिए किए जाएंगे अहम बदलाव: अमित पठानिया…

यूथ कांग्रेस संगठन में अभी नहीं होंगे चुनाव।

विज्ञापन….

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आज छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री अमित पठानिया द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की मजबूती, भविष्य की रणनीति एवं भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी।

प्रभारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस का संगठन निरंतर सक्रिय और सशक्त भूमिका में है। लेकिन बदलते हालात में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है, जिसके लिए कई अहम बदलाव किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा जनता को ठगने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का काम कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि बढ़ती बिजली बिल को लेकर युवा कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी। आने वाले समय में रायपुर राजधानी से एक बड़ा आंदोलन शुरू होगा, जिसमें आम जनता को शामिल किया जाएगा और इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

प्रेस वार्ता में उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की:

1️⃣ लगातार संगठनात्मक दौरे – प्रभारी नियुक्त होने के बाद लगातार 9 दिनों तक प्रदेश का दौरा किया गया। इस दौरान हुई 11 घंटे लंबी बैठक में संगठन की दिशा और रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

2️⃣ वोटर अधिकार यात्रा में सहभागिता – सचिन पायलट के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

3️⃣ जिला एवं ब्लॉक स्तर की बैठकें – रायपुर ग्रामीण एवं शहर जिला कार्यकारिणी की बैठकों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

4️⃣ संगठनात्मक बदलाव और नई नियुक्तियाँ – सक्रिय न रहने वाले पदाधिकारियों को पदमुक्त किया जाएगा, वहीं नए साथियों को शामिल किया जाएगा। SC, ST, OBC वर्ग और चुनाव जीतने वाले साथियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

5️⃣ वोट चोरी का खुलासा – बूथ स्तर की जांच में गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। भाजपा के कारनामों को जनता के सामने रखा जाएगा।

6️⃣ बिजली बिलों में बढ़ोतरी का मुद्दा – जनता पर 2 से 3 गुना ज्यादा बिल का बोझ डाला जा रहा है। इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।

7️⃣ भ्रष्टाचार पर दोहरा रवैया – BJYM प्रदेश अध्यक्ष पर आरोपों के बावजूद कार्यवाही नहीं हुई, जबकि युवा कांग्रेस के नेताओं पर भ्रष्टाचार उजागर करने पर एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन…

अंत में, श्री अमित पठानिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में संगठन बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करेगा और हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़ा रहेगा।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, मीडिया विभाग अध्यक्ष तुषार गुहा, प्रदेश महासचिव गुलजय अहमद, आदिल आलम खैरानी, अमिताभ घोष, जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकाडे, प्रवक्ता अर्जुन श्रीवास्तव एवं सौरभ ठाकुर उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews