
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय (DDU) नगर में स्थित DAC ACADEMY सैनिक/मिलिट्री RIMC Navodaya गोस्वामी सर एंड साहू सर क्लासेस द्वारा सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्र के नागरिकों को सूचित करते हुए कहा गया है कि हमारे विद्यालय में दिनांक 28 सितंबर 2025 रविवार को सुबह 10:00 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (Free Health Camp) का आयोजन किया जा रहा है।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आँखों की जाँच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण, दाँतों की जाँच, कान की जाँच, ब्लड प्रेशर (BP) जाँच, शुगर (Sugar) जाँच, फिजियोथेरैपी जाँच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, एक्यूप्रेशर व एक्युपंचर, तनाव, सिरदर्द, घुटने व पीठ दर्द से राहत जैसी बहुत सी जाँच एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की खास बात यह है कि बच्चों के साथ-साथ सभी अभिभावकों एवं क्षेत्र के नागरिकों के लिए भी जाँच एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। इसलिए सभी को इस निःशुल्क शिविर का लाभ लेने हेतु आमंत्रित किया गया है।



