सर्वप्रीत मोक्ष अमावस्या के दिन होगा मृतकों की आत्मा के शांति हेतु पिंडदान शांति हवन…
सरजू बांधा शमशान घाट परिसर में पितरों की स्मृति में लगाए जाएंगे पौधे…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। कृष्ण मित्र फाउंडेशन के तत्वाधान में 21 सितंबर 2025 रविवार को प्रातः 9:00 बजे से सर्वप्रथम मोक्ष अमावस्या के दिन समस्त ज्ञात अज्ञात मृतकों की आत्मा की शांति हेतु मुक्तिधाम परिसर में स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर, सरजू बांधा नया तालाब किनारे टिकरापारा रायपुर में पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा के सानिध्य में पिंडदान एवं शांति हवन का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन का यह चौथा वर्ष है। संस्था लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार आदि करती है।
इसके अलावा मुक्तिधाम परिसर में दाह संस्कार एवं जिन्हें मिट्टी दिया गया है उन सब की आत्मा की शांति हेतु सामूहिक तर्पण, पिंडदान एवं शांति हवन कार्यक्रम करते आ रही है ।
गरीब एवं असहाय लोगों के लिए मृत्यु संस्कार के तहत लकड़ी की निशुल्क व्यवस्था भी समिति कर रही है।
कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने कहा है कि उक्त पुनीत कार्य में कोई व्यक्ति किसी प्रकार की सहयोग संस्था को दे सकता है। समिति ने सभी पदाधिकारी को पिंडदान कार्यक्रम उपस्थित होने की अपील की है।



