March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

मतदाता सूची पुनरीक्षण SIR का काम शुरू हो रहा है तो विपक्षी दलों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई?

मतदाता सूची पुनरीक्षण SIR का काम शुरू हो रहा है तो विपक्षी दलों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई?

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि समाचार माध्यमों खबरें आई है कि राज्य में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण SIR का कार्य शुरू हो रहा है लेकिन राजनैतिक दलों को अभी तक इसकी सूचना नहीं दी गई है।

1. नियमानुसार निर्वाचन आयोग इस प्रकार का कोई कार्यक्रम शुरू करता है तो सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रदेश और जिला कार्यालयों को इसकी सूचना देनी चाहिए।

2. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग करके पूरे कार्यक्रम विचार विमर्श और सुझाव लेना चाहिए।

3. निर्वाचन आयोग के पुनरीक्षण का आधार कौन सी मतदाता सूची होगी

=विधानसभा की मतदाता सूची

=लोकसभा की मतदाता सूची

=स्थानीय निकायों की मतदाता सूची ।

निर्वाचन आयोग को राजनैतिक दलों को बताना चाहिए कि उसने इस महत्वपूर्ण SIR कार्यक्रम के लिए किस मतदाता सूची को आधार बनाया है ।

आयोग बताए कब प्रदेश निर्वाचन आयोग ने राजनैतिक दलों की मीटिंग बुला कर कब सूचना दिया है?

कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम का विरोध नहीं करती लेकिन इस कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए किसी भी नाम को हटाने या जोड़ने के पहले उसका ईमानदारी से परीक्षण होना चाहिए।

तीन माह से महतारी वंदन का पैसा नहीं मिल रहा है…

महतारी वंदन में महिलाओं का नाम काटने का षड़यंत्र किया जा रहा…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले तीन महिने से प्रदेश में महिलाओं को मिलने वाली महतारी वंदन की राशि 40 प्रतिशत महिलाओं को नहीं मिली है। यही नहीं सरकार महिलाओं का नाम भी काट रही है, जिन महिलाओं को पिछले 14 माह तक राशि मिलती रही है उनको अब अपात्र बताया जा रहा है।

भाजपा सरकार महतारी वंदन में महिलाओं का नाम काटने का षड़यंत्र कर रही है। बस्तर के 4 जिलों में लगभग 4 हजार से अधिक महिलाओं के नाम काटे गये है। यही नहीं सरकार पूरे प्रदेश में महतारी वंदन के हितग्राहियों का फिर से सर्वे करवाने जा रही है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं के नाम काटे जा सके।

चुनाव के समय सभी महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ देने का वादा भाजपा ने किया था। चुनाव के बाद सभी महिलाओं को लाभ न मिले इसके लिए नियम कानून बना दिया। अब महिलाओं का नाम फिर से काटने का षड़यंत्र किया जा रहा है।

सत्ता के संरक्षण में खाद की कालाबाजारी, दाने-दाने यूरिया के लिए भटक रहे हैं किसान…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धान की फसल के लिए यूरिया की आवश्यकता है बिना यूरिया के फसल की बाढ़ प्रभावित हो रही है। सोसाइटियों में खाद गायब है और निजी दुकानदार तीन गुना महंगे दाम पर कालाबाजारी कर रहे हैं, 265 रुपए का यूरिया 1200 में बिक रहा है 1350 के डीएपी के लिए दो दो हजार वसूला जा रहा है। खरीफ फसल में खाद के अंतिम डोज का समय तेजी से निकल रहा है हरहुना धान के किए तो समय निकल चुका है, बाली निकल आई है लेकिन अब तक पूरे प्रदेश में किसान खाद के अभाव में परेशान हैं, यह सरकार केवल कागजी दावे कर के समस्या से इनकार कर रही है। मुख्यमंत्री दिल्ली में उर्वरक मंत्री नड्डा से मिलकर आने के बाद दावा किये थे सितंबर महिने तक 50 लाख टन यूरिया आयेगी, सरकार बताये। 50 हजार टन अतिरिक्त यूरिया कहां है, किसानों को कब मिलेगी?

प्रदेश में 35 लाख से अधिक किसान फिर 25 लाख को ही सम्मान निधि क्यों?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सम्मान निधि देने में भी भेदभाव कर रही है। हर बार किसान सम्मान निधि की किस्त देते समय हजारों किसानों के नाम को काट दिया जाता है उनके खाते में सम्मान निधि जमा नहीं की जाती है। 20वीं किस्त में मात्र 25 लाख 47 हजार 538 किसानों को ही किसान सम्मान निधि की राशि दिया गया जबकि 19 वें किश्त में 26 लाख 15 हजार 671 किसानों को सम्मान निधि मिला था? 52257 किसानों को सम्मान निधि क्यो नही मिला? प्रदेश में 35 लाख से अधिक किसान हैं तो बाकी लगभग 10 लाख किसानों को सम्मान निधि क्यों नहीं दिया जा रहा है ?

सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ सरकार झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ सरकार झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है। बस्तर ओलंपिक में ट्रैक सूट खरीदी घोटाला के खिलाफ खेल संचालनालय में प्रदर्शन करने गए युवा कांग्रेस के महासचिव भावेश शुक्ला एवं साथियों पर एट्रोसिटी का मुकदमा दर्ज किया गया है। राजनैतिक विरोध में एट्रोसिटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करना सरकार की तानाशाही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews