March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा बिलासपुर में संपन्न…

कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा बिलासपुर में संपन्न…

नैतिकता हो तो नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी के लगाए गए आरोपों का जवाब दे – सचिन पायलट

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा बिलासपुर के मुंगेली नाका में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव तथा प्रभारी सचिवगण एस.ए. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। सभा में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुये।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि वोट चोरी को लेकर हर जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे, निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए। निर्वाचन आयोग का दोष नहीं, जिन लोगों ने उन्हें वहां बैठाया है उनका दोष है। शक होता है, दाल में कुछ काला है, पर पूरी दाल ही काली है। सबको मिलकर इसके खिलाफ लड़ना होगा।

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि यदि नैतिकता है, तो नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी के लगाये गये आरोपों का जवाब दे। देश में आजादी के बाद लोकतंत्र की स्थापना हुई, लोगों को वोट का अधिकार मिला, लेकिन उस व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। देश के मुख्य निर्वाचन आयोग के चुनाव में चीफ जस्टिस की जगह गृहमंत्री को बिठा दिया, जिससे निर्वाचन आयोग का मुखिया उनकी पसंद का बन गया। सीसीटीवी फुटेज 45 दिन में डिलीट कर दिया जाता है। राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर निर्वाचन आयोग से सवाल पूछा तो जवाब बीजेपी के प्रवक्ता देते हैं, बीजेपी निर्वाचन आयोग का बचाव करती है। बिहार में लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए, राहुल गांधी ने आम लोगों के लिए बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाली, सत्ता पक्ष के लोग उन्हें घुसपैठियों को बचाव की बात कह रहा, क्या बिहार का गरीब, आम आदमी घुसपैठिया है।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ बस्तर में बाढ़ से पीड़ित है, डिप्टी सीएम तीजा-पोरा तिहार मना रहे है, ये संवेदनहीन सरकार है, इस सरकार की उल्टी गिनती चालू हो गयी है, लोग दिन गिन रहे हैं, 3 साल बाकी है, इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे। वोट चोरी कर बनाई गई सरकार को हटाने प्रदेश की जनता आतुर है। आने वाले दिनों में रायगढ़ में बड़ा आंदोलन होगा। हम सबको मिलकर वोट चोरी की बात को लोगों तक पहुंचाना होगा। वोट चोर कौन है, पीएम मोदी हैं, वोट चोरी करने वाली पार्टी बीजेपी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूॅ क्योकि उन्होंने ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ के माध्यम से पूरे देश में शंखनाद किया। राहुल गांधी ने बिहार में लाखों लोगों के जनसैलाब से सड़को पर निकल कर बता दिया कि भाजपा और चुनाव आयोग के गठबंधन से केन्द्र सरकार बनी हुई है और इस सरकार को बेनकाब करने का काम किया। हमे ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है एक-एक गांव, कस्बे, मोहल्ले तक पहुंचाना है, ताकि जनता को पता चले यह सरकार वोट चोरी से सरकार बन रही है। लोकतंत्र खतरे में है। चुनाव आयोग कटघरे में खड़ी है। केन्द्र सरकार पूरे देश के सामने बेनकाब हो चुके है। इसलिये ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान को पूरे जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है। छत्तीसगढ़ में सरकार को 2 साल पूरा नही हुआ है और छत्तीसगढ़ पूरा बेहाल हो गया है। छत्तीसगढ़ की सरकार को किसानों और खाद की कमी से कोई मतलब नही है। दस हजार स्कूल बंद हो गया है कोई मतलब नही है। इतने सारे शिक्षक विरोध कर रहे है कोई मतलब नही है सरकार को, युवाओं को 1 लाख नौकरी देने वाली सरकार आज तक युवाओं को नौकरी नही दे पाई। मितानिन बहने और एनएचएम कर्मचारियों सड़को पर है पर सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा है। भाजपा और चुनाव आयोग के गठबंधन को हमें तोड़ना है। ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ हर गली और मुहल्ले तक इस अभियान को पहुंचाना है। ’’वोट चोर, गद्दी छोड़’’ को जन-जन तक पहुंचाना है।

सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि हमारे वोट को चुराकर नरेंद्र मोदी उधार का प्रधानमंत्री बने हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में वोट चोर, गद्दी छोड़ कार्यक्रम होगा। प्रदेश में विधानसभा की वोटिंग हुई तो वोटों का प्रतिशत कुछ और था, रिजल्ट के समय कुछ और आया। फर्जी वोटिंग हो रही, सबूत मिटाए जा रहे, निर्वाचन आयोग भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा। विपक्ष के नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है। कवासी लखमा और भूपेश बघेल के बेटे के साथ क्या व्यवहार हुआ। हम पूरे प्रदेश में ऐसा माहौल खड़ा करेंगे, जो नरेंद्र मोदी को गद्दी से उतरने पर मजबूर कर देगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब राहुल गांधी ने तथ्यात्मक रूप से बताया तब फर्जी वोटर्स का पता चला। बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान लाखों मतदाता जिनके नाम एसआईआर में काट दिये गये थे शामिल रहे। यात्रा के दौरान राहुल जी के सवालों का जवाब चुनाव आयोग ने आज तक नहीं दिया। छत्तीसगढ़ में भी 2023 में वोट चोरी करके सरकार बनाई गई। हम जहां भी दौरे पर जाते है वहां की जनता यह मानने को तैयार ही नहीं की भाजपा की सरकार कैसे बन गई, जनता कह रही है कि हमने वोट कांग्रेस को दिया था पर जीत भाजपा गई। हम सब अब तक ईवीएम को ही दोष दे रहे थे। वो राहुल गांधी है, गांधी किसी से माफी नहीं मांगेगा। राहुल गांधी ने एटम बम फोड़ा है, कर्नाटक के एक विधानसभा महादेवपुरा में 1 लाख 250 वोटो की चोरी हुई है, हजारों वोटरों का नाम गायब कर दिये गये, जल्द फिर वोट चोरी के खिलाफ हाइड्रोजन बम फूटेगा। कहीं वह हाइड्रोजन बम बनारस में तो नहीं फूटने वाला है। अगर वहां फर्जीवाड़ा साबित हुआ तो पीएम मोदी का क्या होगा? अगर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी नहीं होती तो आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती।

प्रदेश में खाद की कमी है, गोठान बंद कर दिये, गोबर की खरीदी बंद हो गई, बिजली बिल बढ़ गया, स्कूल बंद कर दिया, कर्मचारियों के साथ बदसलूकी हो रही। प्रदेश की बीजेपी सरकार को कोई चिंता नहीं, क्योंकि उन्हें पता है कि वोट चोरी से सरकार बनती है, आपके वोट से नहीं। राहुल गांधी और कांग्रेस देश में डबल इंजन की सरकार के खिलाफ लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। पीएम मोदी पेड़ कटवा रहे, रेल नहीं चल रही, रोजगार नहीं मिल रहा, लेकिन राहुल गांधी है, जो उन्हें बेनकाब कर रहे हैं। पीएम मोदी को झोला उठाकर जाना होगा। काम न होने से हमारी सरकार नहीं गई, वोट चोरी से हमारी सरकार गई है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार वोट चोरी से बनाई गई सरकार है। सरकार जनता की कोई परवाह नहीं है छत्तीसगढ़ में अराजकता का महौल है, संविधान के विरूद्ध सरकार लगातार कार्य कर रही हैं, उन्होंने अपने क्षेत्र सरगुजा को लेकर भी सभा में दावा किया कि वोटर लिस्ट में हजारों की तादात में गलत नाम जोड़े गये और एक घर से 20 नाम जोड़े गये, पूरे विधानसभा में 18,000 से 20,000 फर्जी मतदाता जोड़े गये। 2000 वोट नोटा में गिने गये और 94 वोट से कांग्रेस को हरवा दिया गया, फर्जी वोटिंग कराई गई समय आने पर सबूत सहित दावा पेश किया जावेगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews