March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

जेएसडब्ल्यू-केएसके पॉवर प्लांट के भू-विस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सदस्यों की मासिक बैठक सम्पन्न…

जेएसडब्ल्यू-केएसके पॉवर प्लांट के भू-विस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सदस्यों की मासिक बैठक सम्पन्न…

अगले चरण की महत्वपूर्ण बैठक रविवार 14 सितंबर 2025 को।

जेएसडब्लू-केएसके पावर प्लांट के प्रभावित 8 गावो के भूविस्थापित किसानो की बैठक रविवार 7 सितंबर को संपन्न हुई।

हरियर एक्सप्रेस, अकलतरा। बैठक में भू-विस्थापित किसान, प्लांट प्रभावित ग्रामीण शामिल हुए और अपनी मांगों को पूरा करने अपनी बात रखी। समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से जिस भुविस्थापित पेंशन लाभार्थी व्यक्ति को प्लांट में नौकरी करना हो तो उसे वरीयता देते हुए तत्काल परमानेंट नौकरी दी जाए, समिति के सचिव अविनाश सिंह ने कहा कि कार्यरत कर्मचारियों की तरह भूविस्थापित किसानों को पेंशन के साथ-साथ राज्य कर्मचारी बीमा योजना (ईएसआईसी) के तहत मेडिकल की सुविधा दी जानी चाहिए।

समिति के उपाध्यक्ष सविता भारद्वाज ने कहा कि जो पेंशनधारी नौकरी करना चाहते हैं उसे तत्काल नौकरी दी जाए। समिति के कोशाध्यक्ष राकेश कुमार साहू का कहना है कि जिस भी भू-विस्थापित किसान को पेंशन दिया जाता है उसे जीवन निर्वाह भत्ता आजीवन दिया जाए, वही समिति के सक्रिय सदस्य उपेंद्र शांडिल्य का कहना है कि पति-पत्नी का अगर अलग-अलग लाभार्थी कार्ड प्लांट के द्वारा पूर्व में बनाया गया है तो दोनों को लाभार्थी कार्ड के तहत अलग-अलग पूर्ण पेंशन लाभार्थी मानकर दोनों में पेंशन दिया जाए, सक्रिय सदस्य राजू गंधर्व का कहना है अगर कोई व्यक्ति ने गोदनामा वैध तरीके से सरकारी नियमानुसार बनवाया है तो कंपनी को भी उसे मान्यता देते हुए उसका उत्तराधिकारी (नॉमिनी) मानकर पेंशन दिया जाना चाहिए समिति के सक्रिय सदस्य प्रजा जोगी ने कहा कि मेडिकल कैंप को तत्काल शुरू किया जाए , उन्होंने बताया कि बैठक में ये बात जोर-शोर से उठी कि भूविस्थापित ग्रामों में हर 3 माह में कंपनी के द्वारा समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाए, सक्रिय सदस्य सनत साहू पत्रकार के अनुसार गावों में हर महीने लगने वाले मेडिकल कैम्प को भी पिछले 2 साल से बंद कर दिया गया है, उसे पुन: तत्काल शुरू किया जाए ताकि भूविस्थापितों को बाहर जाने का जरूरत न पड़े और गांव मे ही छोटे-मोटे चीजों का इलाज की सुविधा मिल पाए। नरियरा से बसंत बर्मन, बुद्धेस्वर सिंह, सुरेंद्र साहू, कमलेश डहरिया, चन्द्रप्रकास महिपाल, मनोज साहू पकरिया से जयनंदन कैवर्त्य, तरोद से देवेश सिंह, संतोष नायक रोगदा से कमलकुमारी, झलमला से भवानी शंकर निर्मलकर, अकलतरा से दीपिका महंत, अमोरा नवापारा से राजेन्द्र दास सहित सभी 8 गाँव से आये भुविस्थापित किसानों के प्रतिनिधियों एवं किसानों का सभी का एक सुर में यही कहना था कि पानी, सड़क, शिक्षा की मूलभूत सुविधा सीएसआरमद के माध्यम से सभी 8 गावो के भुविस्थापित पेंसन धारी 600 परिवारों को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराई जाए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews