Raipur: हुसैनी सेना का शाही रोजा इफ्तार संपन्न, हजारों लोगो ने की शिरकत, सभी धर्मों के प्रमुख रहे उपस्थित…

नवेद खान, रायपुर। आज राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा स्थित मुस्लिम हाल में बड़ा रोज़ा शाही इफ्तार पार्टी का आयोजन राष्ट्रीय हुसैनी सेना द्वारा रखा गया था ज्ञात हो कि पिछले 19 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है। आज के इस रोज़ा इफ्तार में हजारों रोजेदार व सभी समाज प्रमुख शामिल हुए। बता दें कि रमजान के पवित्र महीने का आज 27वाँ रोज़ा था। जिसमें हजारों रोजेदार एवं सभी समाज प्रमुखों ने कौमी एकता भाईचारा का संदेश दिया। जिसके लिए हुसैनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफी ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

इस कार्यक्रम में शहर के महापौर एजाज ढेबर, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी डॉ सलीम राज, अध्यक्ष उर्दू अकादमी इदरीश गांधी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, सेंटपाल चर्च से सुरेश मसीह, रिंकू रंधावा, राधेश्याम विभार, पार्षद अनवर हुसैन मौदापारा, पार्षद कामरान अंसारी सहित हजारों रोजेदार पहुंचे हुए थे। अतिथियों का स्वागत हुसैनी सेना के संरक्षक नईम रिजवी अशरफी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहील रउफी, प्रदेश उपाध्यक्ष कय्यूम अली, महासचिव रफीक गौठिया, शेख अफसर, मोहम्मद अमजद खान, शेख अमीन चांद अहमद, इरशाद अली, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद सदीक शाजी सानी, शहर अध्यक्ष सूफ़ी अवेश, निजाम कुरैशी, साजिद कुरैशी, जफर इकबाल, नावेद अशरफ, जावेद खान झब्बू, मोहम्मद रियाज खान, मेहराज बेग, मंसूर बेग, मोहम्मद अशफाक खान, मोहम्मद मुजफ्फर मुज्जु, तोहिद खान, मोहम्मद मोहसिन खान, फारुख खान, गोलू, जमा, अशरफ जीशान, जावेद मोहम्मद जावेद अशरफ ने इस्तकबाल किया।

अपने जीवन का पहला रोजा रखने वाले नन्हे बच्चों का इफ्तार में इस्तेकबाल कर सम्मान किया गया। योगेश अग्रवाल, शकील अहमद, डॉ. सलीम राज द्वारा छोटे बच्चों को जानमाज तस्बीह देकर सम्मानित किया गया। इसमें “नन्हें रोजेदार” जो बच्चे इस साल पहली बार रोजा रखे हुए थे उनके इतनी छोटी सी उम्र में बड़े जज्बे को सलाम करते हुए सभी लोगो द्वारा उन बच्चों का सम्मान किया गया एवं “अवाम की खिदमतगार” कमेटी व ग्रुप जिन्होंने रमज़ान में लोगो की खिदमत की उन्हें भी सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों का उद्बोधन हुवा और रोजा इफ्तार में शामिल रोजेदार को भोजन कराया गया।




