हज़रत सै. शेर अली आगा की दरगाह का रोजा इफ़्तार कार्यक्रम, खुशहाली व अमनचैन की मांगी दुआ…
हज़रत सै. शेर अली आगा की दरगाह का रोजा इफ़्तार कार्यक्रम, खुशहाली व अमनचैन की मांगी दुआ…

नवेद खान, रायपुर। हज़रत सै. शेर अली आगा की दरगाह (बंजारी वाले बाबा) औलिया चौक में 26वी शरीफ के मौके पर एक बड़ा रोजा इफ़्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों लोगो ने मगरिब की नमाज़ अदा कर देश मे खुशहाली एवं अमन चैन की दुआ की।
खादीमे आस्ताना हाजी नईम रिज़वी अशरफी ने सभी लोगो का स्वागत करते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माहे रमज़ान के इस मुबारक माह में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। जहां सभी धर्मों के लोगों ने शामिल होकर छत्तीसगढ़ की गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने का कार्य किया। ऐसे मुकद्दस इबादतों के महीने में होने वाले ऐसे कार्यक्रमों के मौके पर सभी धर्म, जाति के भाई एक साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे को मजबूत कर मिसाल पेश करते हैं जो वर्तमान समय मे काफी जरूरी भी है।



