सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के लिए सांसद प्रतिनिधियों की घोषणा की…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाली नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में समुचित समन्वय और विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है।
सांसद श्री अग्रवाल ने जिन प्रतिनिधियों को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, वे इस प्रकार हैं:
*श्री मुकेश कुमार, नगर पालिका परिषद, सिमगा, जिला बलौदा बाजार-भाटापारा
*श्री सूरज भोई, नगर पालिका परिषद, भाटापारा, जिला बलौदा बाजार-भाटापारा
*श्री सतेंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद, मंदिरहसौद
*डॉ. राजाराम साहू, नगर पंचायत, समोदा, विकासखंड आरंग
* श्री काशी देवांगन, नगर पंचायत, कुंरा, विकासखंड धरसीवां
सांसद श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि नामांकित सांसद प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सजग रहते हुए नागरिकों और प्रशासन के बीच सक्रिय समन्वय की भूमिका निभाएंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहायता करेंगे।
इस संबंध में संबंधित नगर निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी औपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया है।



