कुम्हारी टोल प्लाजा मियाद खत्म फिर भी हो रही वसूली बहुत बड़ा टोल टैक्स घोटाला
कुम्हारी टोल प्लाजा में आम जनता से 10 साल में हो रही अवैध वसूली का पैसा किस खाते में जा रहा?

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कुम्हारी टोल प्लाजा को अवैध बताकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बंद करने की मांग पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कुम्हारी टोल प्लाजा को अवैध बताया है फिर सरकार ने इसे अब तक बंद क्यो नही की है?किसके संरक्षण में 10 वर्षो से आम जनता से अवैध वसूली हो रही है।जबकि 10 वर्ष पहले टोल प्लाजा में टोल टैक्स वसूली की समय सीमा खत्म हो गया। फिर रोज हजारों ट्रक, हजारों निजी वाहनो से लाखों रुपया क्यो वसूला जा रहा है।10 साल से हो रही अवैध टोल टैक्स का पैसा किसके खाता में जमा हो रहा है?ये बड़ा टोल टैक्स घोटाला है इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिये।अवैध टोल टैक्स वसूली को रोकने राज्य सरकार को कानूनी कार्यवाही करना चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का एक ही काम है आम जनता की जेब से पैसा निकालना उसके लिए वह अनैतिक तरीकों को भी संरक्षण देते हैं भाजपा सांसद ने टोल प्लाजा को अवैध बताकर भाजपा सरकार की अवैध वसूली की पोल खोल दी। आम जनता टोल टैक्स वसूली के खिलाफ आवाज उठा रही है कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता कई बार इसको बंद करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी शिकायत पत्र सौंप चुके हैं उसके बाद भी टोल टैक्स वसूली होना दाल में कुछ काल नहीं बल्कि पूरी दाल काली है यह दर्शाता है यह एक बड़ा टोल टैक्स घोटाला है इसकी जांच की जाए और तत्काल कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद किया जाए। राज्य सरकार कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली कर रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें।



