March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

आर्थिक नाकेबंदी की सफलता भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू…

आर्थिक नाकेबंदी की सफलता भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू…

प्रदेश की जनता ने भाजपा के संरक्षण में अडानी की लूट का विरोध किया।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। कांग्रेस द्वारा किये गये आर्थिक नाकेबंदी की सफलता यह बताती है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में 138 से अधिक स्थानों पर चक्का जाम करके प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार के संरक्षण में अडानी की लूट का विरोध किया। पूरे देश में किसी औद्योगिक घराने के खिलाफ पहली बार इतना व्यापक जनांदोलन हुआ। आर्थिक नाकेबंदी ने यह बता दिया कि राज्य के जल, जंगल, जमीन की लूट के खिलाफ पूरा प्रदेश एकजुट है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बंदूक की नोक पर जंगलों की कटाई करवा रही है और कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जब प्रदेश अध्यक्ष थे तब वह जंगलों की कटाई के विरोध में आंदोलन कर रहे थे और आज मुख्यमंत्री है तब जंगल की कटाई का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस से पिटवा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण पेड़ कटाई का विरोध कर रहे, ग्राम सभा की मांग कर रहे, सरकार के इशारे पर हजारों पुलिस बल तैनात कर पेड़ कटाई करवाया जा रहा। विरोध कर रहे आदिवासियों का कहना है उनके ऊपर अत्याचार किया जा रहा। यह सरकार आदिवासियों के अधिकारों को दबा कर एक निजी उद्योगपति अडानी को कोल माइंस सौपना चाहती है। आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासियों का खून बहाया जा रहा। सरकार आदिवासियों की हत्या करना चाहती है। आदिवासियों को दबा कर कोयला उत्खनन करना चाह रही है। यह सरकार आदिवासी विरोधी है। सरकार माँ के नाम पेड़ लगाओ का नारा देती और बाप के नाम हजारों पेड़ कटवा रही है। मुख्यमंत्री जवाब दे आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन किसको सौंपना चाहते है। सरकार किसके इशारे में काम कर रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews