स्कूल सफाई कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल और शिक्षा सचिव से हुई वार्ता विफल, जारी रहेगा अनिश्चित कालीन हड़ताल…
15 दिवस के भीतर मांगे पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान एक सदस्य को लगी चोट।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। गौरतलब है कि 15 जून से प्रदेश भर के 43301 स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। 16 जुलाई को प्रदेश भर के कर्मचारी पदयात्रा करते हुए नया रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पहुंचे थे दोपहर लगभग 3:00 बजे मुख्यमंत्री निवास घेराव करने जा रहे थे, जिसे रेलवे अंडर ब्रिज के पास पुलिस प्रशासन के द्वारा बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया।

जिसके कारण पुलिस प्रशासन और कर्मचारियों के बीच झूमा झपती की नौबत आ गई। उस दौरान स्कूल सफाई कर्मचारी सदस्य को चोट लग गई है।
कर्मचारी संघ की मांग है कि पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाए और युक्ति युक्तकरण के तहत कर्मचारियों को यथावत काम पर रखा जाए।

जिसे लेकर लिखित आदेश जारी किए जाने को लेकर देर रात तक प्रदर्शन किया गया। रात में संघ के प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख सचिव से मुलाकात कराई गई परंतु मुलाकात में केवल आश्वासन दिया गया जिसके बाद मंत्रालय मे स्कूल शिक्षा सचिव और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई सचिव ने संघ की मांगों को सरकार तक पहुंचाने की बात कही है अथवा हड़ताल को वापस लेने की बात कही इसमें कर्मचारी संघ का कहना है कि 15 वर्षों से केवल मंत्रालय और संचालनालय के अधिकारी आश्वासन ही देते आ रहे हैं, परंतु मांगे पूरी नहीं हुई है। इसलिए आश्वासन से हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। शासन और प्रशासन 15 दिवस के अंदर संघ की मांगों को संज्ञान में नहीं लेती है तो भूख हड़ताल और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर, प्रदेश सचिव भीम कुमार पटेला, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश वर्मा, बेमेतरा जिला अध्यक्ष अशोक मंडले, मुंगेली जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर भास्कर, बेमेतरा जिला सचिव बसंत पात्रे बैठक में शामिल हुए थे।




