June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल अमोरा में चलाया गया पर्यावरण जागरूकता अभियान…

वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल अमोरा में चलाया गया पर्यावरण जागरूकता अभियान…

वृक्षारोपण को प्राथमिकता देने के लिए किया गया प्रेरित…

हरियर एक्सप्रेस, अकलतरा। वेल विशर फाउंडेशन समाजिक संस्था द्वारा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अमोरा में छात्र छात्राओं व शिक्षकों के बीच पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिंसमे अतिथि के रूप में डी ए वी के पूर्व प्राचार्य पंकज केसरी, वेल विशर फाउन्डेशन के सचिव चिराग शर्मा सदस्य दीपक साहू, आशीष मिश्रा, संजय यादव, नवल किशोर पांडे, पुरबल देवांगन उपस्थित रहे। सम्बोधित करते हुए पंकज केसरी ने कहा कि वेल विशर फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम एक अच्छी सोच है। आज हमारा समाज पर्यावरण के प्रति सजग नही है। यदि हम जागरूक नही हुए तो आने वाली पीढ़ी को उसका दुष्परिणाम झेलना होगा।

वेल विशर फाउंशन के सचिव चिराग शर्मा ने छात्र छात्राओं को पेड़ के महत्व के बारे में बताया कि एक पेड़ से हमे फल फूल लड़की के अलावा और भी बहुत से फायदे देते है। एक पेड़ 1 साल में 1 लाख लीटर ऑक्सीजन देता है। साथ ही प्लास्टिक के चीजो का उपयोग कम से कम करने को कहा। वेल विशर फाउन्डेशन के दीपक साहू ने वेल विशर फाउंडेशन को उनके लगातार समाज के लिए कर रहे अच्छे कार्य के लिए योगदान एवं कैरियर मार्गदर्शन व पर्यावरण के लिए जागरूकता की सराहना की। स्कूल के व्याख्याता नवल किशोर पांडे ने बच्चो को कम से कम एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया व उनको बड़ा करने को कहा। कार्यक्रम का शाला के कार्यक्रम अधिकारी संजय यादव व आभार प्रदर्शन पुराबल प्रसाद देवांगन ने किया। कार्यक्रम में शिक्षिका मीना राय,ललिता साहू, सुलेखा आदिले व वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजना सिंह, सदस्य दीपक साहू, मोहन कश्यप, सतीश मनीपुरी, सौरभ सिंह, श्रीपाल सिंह, शरद सिंह, गौतम साहू उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!