March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

पंकज शर्मा के प्रतिनिधित्व में टेमरी में शराब दुकान बंद करने के लिये यज्ञ किया गया…

पंकज शर्मा के प्रतिनिधित्व में टेमरी में शराब दुकान बंद करने के लिये यज्ञ किया गया…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा राज्य में 67 नई शराब दुकानों को खोलने के फैसले का विरोध लगतार बढता जा रहा हैं। इसी क्रम में शासन-प्रशासन की सदबुद्वि एवं उनका ध्यान आकर्शित करने के लिये आदर्श ग्राम टेमरी के निवासियों द्वारा पंकज शर्मा के प्रतिनिधित्व में यज्ञ का आयोजन किया गया। यहां के लोग 14 दिन से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहें है। ग्राम टेमरी के स्थानीय नागरिक, महिलाएं और वरिष्ठजन बडी संख्या में सड़क पर उतरकर शराब दुकान बंद करने की मांग कर रहें है उनका कहना है कि शराब दुकान खुलने से उनके इलाके में समस्याएं बढ जायेगी। शराब पीने के बाद लोग सार्वजनिक स्थान में हुडदंग मचाते है, जिससे आमलोगों को परेशानियों का सामना करना पडता है। लगातार विरोध के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि जब तक शराब दुकान को स्थानांतरित नहीं किया जाता है तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उनका कहना है कि शासन एवं प्रशासन को जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुये शराब दुकान बंद करने की कार्यवाही की जानी चाहिये।

छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा ने इसे समाज विरोधी कदम बताते हुये कहा कि यह शांत इलाका है तथा इससे महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा होगा। शराब दुकान के खिलाफ लगातार बढते विरोध को देखते हुये प्रशासन को इसका उचित समाधान निकालना चाहिये ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहें और स्थानीय लोग राहत महसूसू कर सके।

इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से देवप्रसाद साहू, हितेन्द्र यादव, गोपी यादव, परमानंद साहू, देवेन्द्र उपाध्याय, राहुल मिश्रा, शेखर साहू, रंजीत मंडल, गोकुल साहू, मीना साहू, हरीष साहू, प्रियंका उपाध्याय, प्रमिला यादव, सुनीता राठौर, बुधियारिन साहू, हीरउ नेताम, कांति बंजारे, संतराम साहू, नरेश साहू, अविनाश यादव, रमेश साहू, कुंती साहू, त्रिवेणी साहू, भागेष्वरी साहू, रेखा साहू, धनेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews