महापौर नंदलाल देवांगन एवं इकराम अहमद ने तालाबों के सौंदरीकरण कार्यों का किया निरीक्षण…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। नगर निगम बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी इकराम अहमद ने विकास कार्य की समीक्षा करते हुए नगर निगम में चल रहे तालाबों के सौंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण दिनांक 10.7.2025 को किया गया जिसके अंतर्गत वार्ड क्रं 10 में खदान डबरी तालाब, वार्ड क्रं 32 में मोतीसागर तालाब एवं वार्ड क्रं 05 उरला के चौखड़िया तालाब का सौंदर्यकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर सम्बन्धित ठेकेदारों को कार्यों को समय सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया गया ।

इस निरीक्षण के दौरान पार्षद सूदन सिकली, पुष्पा आशीष यादव पार्षद डिकेंस सिन्हा एवं निगम के अधिकारी उप अभियंता श्री अंचल दीवान एवं श्रीमती रंजीता कृष्णन ठाकुर भी उपस्थित रहे।




