
हरियर एक्सप्रेस, महासमुंद। जिला महासमुंद के ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक शाला कोकनाई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल के गेट के सामने ही सांप निकला इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के कुछ अलग अलग इलाकों से सांप और बिच्छू निकलने की खबरें फोटोज विडियोज के माध्यम से सामने आ चुकी है जिससे छात्र छात्राओं को जान का खतरा बना हुआ है ज्ञात हो कि प्रदेश में स्कूल सफाई कर्मचारी पूर्णकालिक कलेक्टर दर की मांगों को लेकर 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। स्कूलों में सफाई नहीं होने के कारण सांप बिच्छुओं का डेरा बनते जा रहा है जिसकी वजह से कभी भी कोई अप्रिय घटनाएं घट सकती है।




