March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Business State

माहेश्वरी युवा मंडल ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित उद्योगपति विजय झंवर के जन्म दिवस पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

माहेश्वरी युवा मंडल ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित उद्योगपति विजय झंवर के जन्म दिवस पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के अध्यक्ष रोमिल राठी, निलेश मुंधड़ा, सचिव परेश भट्टड़ कोषाध्यक्ष सीए अमित राठी एवं मीडिया प्रभारी अतुल टावरी ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिष्ठित उद्योगपति गोपाल स्पंज एवं जोरा मॉल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विजय झंवर जी को 45वे जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई।

इस अवसर पर माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा भी की गई।

श्री विजय जी झंवर के साथ माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर द्वारा समाज हित पर गहन विचार-विमर्श किया।

विशेष रूप से, व्यापार में आनेवाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की गई।

जिसमें व्यापार के लिए अनुकूल नीतियों की आवश्यकता और निवेश को आकर्षित करने के लिए व्यापारिक रणनीतियों को मजबूती देने की बात की गई।

विजय झंवर जी ने बैठक के दौरान युवा साथियों के विकास में सहयोग देने के लिए अपने प्रयासों को साझा किया और राज्य के व्यापार एवं समाज हित की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करने की बात की।

उन्होंने इस दिशा में सभी संबंधित पक्षों के साथ तालमेल और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता जताई।

इस अवसर पर माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के अध्यक्ष रोमिल राठी, सचिव परेश भट्टड़, कोषाध्यक्ष सीए अमित राठी, पूर्व अध्यक्ष निलेश मूंधड़ा, उपाध्यक्ष वरुण नथानी एवं राज बागड़ी, सह सचिव निखिल डागा, बिज़नेस डेवलपमेंट डायरेक्टर अशोक मूंदड़ा, एवं कार्यकारणी सदस्य निकुंज लखोटिया उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews