राष्ट्रीय हुसैनी सेना के आह्वान पर कल और बंजारी बाबा के दरबार पर आज शाही रोज़ा इफ्तार का आयोजन…
राष्ट्रीय हुसैनी सेना के आह्वान पर कल और बंजारी बाबा के दरबार पर आज शाही रोज़ा इफ्तार का आयोजन…
नवेद खान, रायपुर। मुस्लिम हॉल में शाही रोजा इफ्तार 7 अप्रैल को और दरगाह बंजारी बाबा में 6 अप्रैल को रोजा इफ्तार का एहतेमाम किया गया है। मुस्लिम मआशरे के नौजवानों की तंजीम राष्ट्रीय हुसैनी सेना के आह्वान पर सर्वधर्म समभाव के पैगाम के साथ इफ्तार पार्टी का यह उन्नीसवां सालां प्रोग्राम है। 7 अप्रैल, बरोज इतवार को बैजनाथपारा, मुस्लिम हॉल में मुनाकिद इफ्तार पार्टी में रोजेदार दीगर मआशरे के रहनुमाओं के साथ बैठकर इफ्तार करेंगे।

शाही इफ्तार की तैयारी पूरी हो चुकी है। हर साल यह एहतेमाम राष्ट्रीय हुसैनी सेना के अध्यक्ष राहिल रऊफी की निगरानी में होता आ रहा है। उपाध्यक्ष कय्यूम अली व शेख अमीन ने इसकी तैयारी के लिए 10 टीमें बनाकर उन्हें जिम्मेदारी दी है। इस मौके पर पहली बार रोजा रखने वाले नन्हें रोजेदार की हौसला अफजाई के लिए उन्हें एजाज से नवाजा जाएगा। इसके अलावा अवाम की खिदमतगार कमेटी व ऐसे ग्रुप जो माहे रमज़ान में आवाम की खिदमत की है, उन्हें भी एजाज से नवाजा जाएगा।

दूसरी ओर हजरत सैय्यद शेर अली आगा (रहमतुल्लाह अलैह), बंजारी बाबा की दरगाह में आज यानि 6 अप्रैल बरोज शनिवार को खादिम हाजी नईम रिजवी अशरफी की जानिब से दरगाह शरीफ, औलिया चौक, मोतीबाग में रोजा इफ्तार का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया है। जिसमें शहर के तमामी रोजेदार शिरकत करेंगे। इस दौरान मुल्क व रियासत में अम्नो-अमां, तरक्की, खुशहाली के लिए खुसूसी दुआएं की जाएगी।



