March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

रायपुर में जुलूसे हुसैनी में उमड़ा हुसैनियो का हुजूम, सैयद आलमगीर मियां ने की कयादत…

रायपुर में जुलूसे हुसैनी में उमड़ा हुसैनियो का हुजूम, सैयद आलमगीर मियां ने की कयादत…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर में मोहर्रम की 10 तारीख यानी 6 जुलाई को जुलूस ए हुसैनी निकला गया। ज्ञात हो कि हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत इराक के कर्बला के मैदान में हुई थी, 3 दिन के भूखे प्यासे हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने यज़ीद मलऊन की फौज से जंग करते हुए शहीद हुए थे। उनकी ही याद में मिशन अहले बैत, जुलूस ए हुसैनी में हुसैनी सेना के बैनर तले बैरन बाजार, नेहरू नगर, मौदहापारा, संजय नगर, छोटापारा, बैजनाथपारा, संजय नगर, संतोषी नगर, चौरसिया कॉलोनी, ईदगाह भाटा, राजातालाब, मोवा, कोटा के लोग शामिल हुए, यह जुलूस फव्वारा चौक बैरन बाजार से हज़रत सैयद आलमगीर अशरफी मियां की कयादत में निकल गया।

इस जुलूस में हैदराबाद से आए हज़रत सादात हुसैन, हज़रत सैयद शेर अली आगा दरगाह के सज्जादानशीन नईम अशरफी, सैयद मो. अशरफ अशरफी, राहिल रउफ़ी, अरशद खान, सलीम अशरफी चिश्ती, कबीर कुरैशी, हाशिम अशरफी, अवैश अशरफी, मो. शकील, डॉ. नेहाल खान, रोबिन मेमन, मो. नूर, सूफी उवैश, मो. आमिर अन्य सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

जुलूस ए हुसैनी बैरन बाजार मस्जिद से होते हुए राजीव गांधी चौक पहुंचा जहां RHS हुसैनी सेना रायपुर शहर जिला विंग द्वारा शरबत एवं तबर्रुक बांटा गया। जिसके बाद जुलूस औलिया चौक मोती बाग पहुंचा जहां पर हज़रत सैयद शेर अली आगा ट्रस्ट के मंच पर आलमगीर मियां ने करबला की जंग पर तकरीर की। जिसके बाद जुलूस एवरग्रीन चौक से बैजनाथपारा महबूबिया चौक से कोतवाली चौक होते नेहरू नगर चांदनी चौक पर पहुंच पर समाप्त हुआ। जहां निवासियों द्वारा लंगर तकसीम किया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews