वेल विशर फाउंडेशन द्वारा चलाया गया पर्यावरण जागरूकता अभियान…
वृक्षारोपण को प्राथमिकता देने के लिए किया गया प्रेरित।

हरियर एक्सप्रेस, अकलतरा। वेल विशर फाउंडेशन समाजिक संस्था द्वारा रेवा राम कश्यप उ.मा.शाला पौना में छात्र छात्राओं व शिक्षकों के बीच पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिंसमे अतिथि के रूप में डी ए वी के पूर्व प्राचार्य पंकज केसरी, अजीम प्रेमजी के सत्य नारायण यादव व शाला के प्राचार्य संजय कश्यप रहे। जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंकज केसरी ने कहा कि वेल विशर फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण को ले कर जागरूकता कार्यक्रम एक अच्छी सोच है। आज हमारा समाज पर्यावरण के प्रति सजग नही है। यदि हम जागरूक नही हुए तो आने वाली पीढ़ी को उसका दुष्परिणाम झेलना होगा। सत्य नारायण ने छात्र छात्राओं को पेड़ के महत्व के बारे में बताया कि एक पेड़ से हमे फल फूल लड़की के अलावा और भी बहुत से फायदे देते है। एक पेड़ 1 साल में 1 लाख लीटर ऑक्सीजन देता है। साथ ही प्लास्टिक के चीजो का उपयोग कम से कम करने को कहा। विद्यालय के प्राचार्य संजय कश्यप ने वेल विशर फाउंडेशन को उनके लगातार समाज के लिए कर रहे अच्छे कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण के लिए जागरूकता की सराहना की।

वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बच्चो को कम से कम एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया व उनको बड़ा करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने व आभार प्रदर्शन सदस्य दीपक साहू ने किया। कार्यक्रम में दिकपाल साहू व रेवाराम कश्यप उ मा शाला के नरेश कश्यप, हरिचरण कश्यप, राधेश्याम कश्यप, शिव यादव, रामकुमार पटेल व वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा कोषाध्यक्ष रंजना सिंह सदस्य दीपक साहू, मोहन कश्यप, सतीश मनीपुरी, सौरभ सिंह, श्रीपाल सिंह, शरद सिंह, गौतम साहू आदि उपस्थित थे।




