March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

कांग्रेस की प्रेसवार्ता में कई मुख्य बिंदुओं पर हुई चर्चा…

कांग्रेस की प्रेसवार्ता में कई मुख्य बिंदुओं पर हुई चर्चा…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि

ऽ 7 जुलाई को कांग्रेस के द्वारा ”किसान, जवान, संविधान“ सभा का आयोजन राजधानी के साईंस कॉलेज मैदान में किया गया है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री श्री वेणुगोपाल संबोधित करेंगे।

ऽ इस सभा का लक्ष्य छत्तीसगढ़ सहित देश भर में किसानों, जवानों की आवाज उठाना साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जिस प्रकार से संविधान और संवैधानिक संस्थानों की स्वायत्तता पर प्रहार किया जा रहा है, उसको जनता तक ले जाना है। इस सभा में 25000 से अधिक लोग प्रदेश भर से शामिल होंगे।

ऽ 7 जुलाई को राजधानी रायपुर में होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा ऐतिहासिक होगी। यह सभा देश के वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करने आयोजित की गयी है।

सभा का उद्देश्य…

ऽ किसानों, जवानों और संविधान के ऊपर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार किये जा रहे प्रहार के विरोध में।

ऽ देश की संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर किये जा रहे हमलों के विरोध में।

ऽ प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, महिला सुरक्षा पर सरकार की उदासीनता के विरोध में।

ऽ किसानों के प्रदेश में डीएपी एवं खाद बीज की कमी तथा सरकार की लापरवाही के विरोध में।

ऽ नक्सलवाद उन्मूलन के नाम पर निर्दोष आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ।

ऽ प्रदेश के अघोषित बिजली कटौती के विरोध में।

ऽ छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा की लूट और बंदरबाट के खिलाफ बस्तर में लौह अयस्क की खदानों को निजी कंपनियों को देने के विरोध में तथा नगरनार के विनिवेशीकरण के खिलाफ।

ऽ कोल उत्खनन के नाम पर जंगलों की बेतहाशा कटाई, हसदेव एवं तमनार के जंगल की कटाई के विरोध में।

ऽ युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने तथा 10463 स्कूलों को बंद करने और 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त करने हजारो की संख्या में रसोईया, चौकीदार के पद समाप्त करने के विरोध में।

ऽ प्रदेश में हो रही अवैध शराब की बिक्री तथा स्कूल बंद करने और शराब दुकाने खोलने के विरोध में।

ऽ राजधानी रायपुर में होने वाली सभा पूरे प्रदेश के किसानों, जवानों के हक के लिए मील का पत्थर साबित होगी। हम पूरी ताकत लगा कर सभा को सफल बनाने में जुटे है।

ऽ हमारे नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता जनता से प्रत्यक्ष मिलकर सभा में शामिल होने के लिये आग्रह कर रहे है। हमारी तैयारी पूरी है, हमारी सभा जन सहयोग से ऐतिहासिक सभा होगी।

पत्रकार वार्ता में प्रभारी सचिवगण एस. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधाकय विकास उपाध्याय, सुरेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, सत्य प्रकाश, अजय गंगवानी उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews