March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

मेकाहारा अस्पताल में मां का ईलाज कराने आई महिला का पर्स एवं मोबाईल चोरी के आरोप में सिक्युरिटी गार्ड गिरफ्तार…

मेकाहारा अस्पताल में मां का ईलाज कराने आई महिला का पर्स एवं मोबाईल चोरी के आरोप में सिक्युरिटी गार्ड गिरफ्तार…

थाना मौदहापारा जिला रायपुर (छ.ग.)

अपराध क्रमांक 118/2025 

धारा- 303(2) बीएनएस

नाम आरोपी – प्रदीप सेन्द्रे पिता स्व0 धनपाल सेन्द्रे उम्र 41 साल साकिन आदिवासी हास्टल के पास पेंशन बाडा थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 26.06.2025 को प्रार्थी नेहा सेन पति दिनेश सेन उम्र 27 साल साकिन श्याम नगर निंगिया डीह अपोलो अस्पताल के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.06.2025 को अपनी मां जो ईलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल में भर्ती है, उनसे मिलने गई थी, रात्रि में मेकाहारा अस्पताल परिसर कार्डियोलाजी आईसीयु रूम के बाहर बरामदा में अपना पर्स एवं मोबाईल अपने पास रखकर सोई थी, रात्रि करीबन 11.30 बजे प्रार्थी को महसुस हुआ कि इसका मोबाईल और पर्स को कोई निकाल रहा है, तब हडबडाकर उठी देखी कि एक सिक्युरिटी गार्ड अपने हाथ में मोबाईल व पर्स लिये भाग रहा था, तब यह अपने पति, पिता को उठाई तब तक वह सिक्युरिटी गार्ड भाग गया था। प्रार्थिया द्वारा देखने पर अपने पास रखे एक नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल कीमती 6,000/- रू., एक नग रियलमी कंपनी का मोबाईल कीमती 7,000/- रू. एवं पर्स में रखे नगदी रकम करीबन 13,000/- रूपये नही था, कोई सिक्युरिटी गार्ड चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना मौदहापारा में धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l

विवेचना के दौरान मेकाहारा अस्पताल में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर मेकाहारा अस्पताल के स्टाफ द्वारा प्रदीप सेन्द्रे नामक सिक्युरिटी गार्ड होना बताये। जिसपर थाना प्रभारी मौदहापारा के निर्देशन में पुलिस टीम के द्वारा रेड कर आरोपी को पकड़ा गयाl आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम प्रदीप सेन्द्र बताया तथा दिनांक घटना समय को चोरी करना स्वीकार किया l

आरोपी के विरुद्ध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया l

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews