March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी तुका राम साहू गिरफ्तार…

मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी तुका राम साहू गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी चित्रसेन साहू ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 13.06.25 को अपनी मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक सी जी 04 एम 9358 को मल्टीलेवल पार्किंग सिविल लाईन में खडी कर लॉक कर कोर्ट गया था, वापस आकर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल खड़ी किये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 285/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी तुका राम साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एम 9358 कीमती लगभग 40,000/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – तुका राम साहू पिता पवन राम साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम कोकड़ी थाना कुरूद जिला धमतरी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews