March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों का स्नेह मिलन 22 जून को गुढियारी में आयोजित…

सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों का स्नेह मिलन 22 जून को गुढियारी में आयोजित…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सेवानिवृत्त कर्मचारियों अधिकारियों का प्रथम स्नेह मिलन कार्यक्रम कल रविवार, 22 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रशिक्षण संस्थान गुढियारी रायपुर में आयोजित है। कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी तिवारी और पुनारद साहू है। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के संस्थापकों में से एक जौहरी लाल शर्मा, अरुण गौतम, अखिल भारतीय विद्युत् सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन व राष्ट्रीय मंत्री चंद्र शेखर दुबे, कंस्ट्रक्शन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी, ठेका कर्मचारी संगठन प्रभारी एस के मजूमदार, महासंघ के पूर्व अध्यक्ष जगजीत वालिया, भामस के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एल पी कटकवार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बी एस राजपूत तथा अखिल भारतीय विद्युत् मजदूर महासंघ के उप महामंत्री हरीश चौहान, वित्त सचिव मनोज शर्मा भी इस कार्यक्रम में शरीक होंगे। अपने तरह का यह पहला आयोजन होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की सहमति दी है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ऊर्जा का उपयोग समाज हित में करने पर भी विचार करते हुए योजना बनाई जाएगी। कार्यक्रम व्यवस्था की जिम्मेदारी डी के यदु नीलांबर सिन्हा राजेश कहार सम्हाल रहे है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews