सैय्यद शेर अली आगा की दरगाह में 26 जून को अमीनुल कादरी होगा वाज़…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। 26 जून गुरुवार को औलिया चौक मोतीबाग दरगाह हज़रत सैय्यद शेर अली आगा रहमतुल्लाह अलैह ट्रस्ट की जानिब से हज़रत सैयद अमीनुल कादरी (मालेगांव) की 1 रोज़ा शहीदाने कर्बला पर तकरीर हज़रत सैय्यद शेर अली आगा मैदान में रात 10 बजे से होगी दरगाह ट्रस्ट के राहिल रउफ़ी, इशराक रिजवी, मोइनुद्दीन अशरफी, जिशान शेख एडवोकेट ने बताया कि हज़रत अमीनुल कादरी साहब 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट में पहुंचेंगे। जिनका इस्तेक़बाल दरगाह ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।



