बगदाद शरीफ से आए सैय्यदी ने की सुप्रसिद्ध दरगाह सैय्यद शेर अली आगा की ज़ियारत…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। बगदाद शरीफ (इराक) सरकार ग़ौसे आज़म की दरगाह के सज्जादा नशीन सैय्यद हाशिम अल गिलानी राजधानी रायपुर के दौरे पर है, जिनका तकरीरी प्रोग्राम आज इनडोर स्टेडियम में रात 10 बजे से रखा गया है। इससे पहले कल गुरुवार को उन्होंने रायपुर के बहुत सी जगह का दौरा किया और आज वह छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध दरगाह हज़रत सैयद शेर अली आगा र.अ. (बंजारी बाबा) के आस्ताने पर पहुंचे और देश, प्रदेश और सारी दुनिया के लिए दुआ ए खास की। जिनका इस्तेक़बाल खान बाबा की दरगाह के सज्जादा नशीन नईम अशरफी रिज़वी ने किया। बगदाद शरीफ से आए सैय्यदी का दीदार करने सैकड़ों लोगों का हुजूम मौजूद था।




