स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के मांगों को क्रांतिकारी संयुक्त शिक्षक संगठन का मिला समर्थन…
पूर्व में संघ की मांग और भृत्य चपरासी के पदों पर समायोजन के लिए प्रधान पाठक संघ और शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र।
कर्मचारियों के द्वारा सभी जिला मुख्यालय में मांगों को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। स्कूल सफाई कर्मचारी सदस्य पिछले 15 वर्षों से स्कूलों में साफ सफाई का काम कर रहे हैं। स्कूलों में केवल 2 घंटा काम करना निर्धारित है। परंतु स्कूलों में चपरासी भृत्य के नहीं होने के कारण पूरा दिन स्कूलों में काम करना पड़ता है कर्मचारी सदस्यों के स्कूल के प्रति लगाव, मेहनत, ईमानदारी को देखते हुए प्रधान पाठक संघ, शिक्षक संघ, क्रांतिकारी शिक्षक संगठन ने जायज बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संघ की मांग को पूरा करने और चपरासी व भृत्य के पदों पर समायोजन की मांग किया है।
वहीं दूसरी तरफ 15 वर्षों से मांग को पूरा कराए जाने को लेकर संघर्षरत है मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदेश भर के कर्मचारी 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है सभी जिला, ब्लाक मुख्यालय में हड़ताल किया जा रहा है।
दिनांक 27 जून से पदयात्रा करते हुए बिलासपुर संभाग के कर्मचारी रायपुर पहुंच कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।
30 जून तक मांगे पूरी नहीं होने पर 1 जुलाई को सरगुजा संभाग के स्कूल सफाई कर्मचारी सदस्य पदयात्रा करते हुए जशपुर मुख्यमंत्री के बगिया निवास जाकर सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपेंगे।



