March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी एवं चोरी के जेवरातों के खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार…

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी एवं चोरी के जेवरातों के खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार…

थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत दुर्गा चौक गोवर्धन नगर स्थित सूने मकान को बनाये थे अपना निशाना।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

आरोपी सुन्दरू देवार उर्फ तोहीन पूर्व में भी स्नेचिंग के प्रकरण में थाना आजाद चौक से रह चुका है जेल निरूद्ध।

आरोपी अशोक सोनी को चोरी के जेवरातों को क्रय करने पर किया गया है गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की 20 ग्राम सोने के जेवरात कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये किया गया है जप्त।

प्रकरण में संलिप्त अन्य 02 आरोपी है फरार, जिनकी की जा रहीं है पतासाजी।

आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 428/25 धारा 331(4), 305, 317(2) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी त्रिभुवन चौहान ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुर्गा चौक गोवर्धन नगर खमतराई रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 11.05.2025 को अपने घर पर ताला बंद कर सपरिवार कुम्हारी दुर्ग गया था तथा रात्रि में वहीं रूक गया था, कि दिनांक 12.05.2025 को प्रार्थी वापस रायपुर अपने घर आकर देखा तो उसके घर का सामने का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सभी सामान बिखरा हुआ था एवं घर में रखा आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था, लॉकर में रखा नगदी रकम तथा सोने एवं चांदी के जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमंाक 428/25 धारा 331(4), 305, 317(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारियां एकत्र कर तस्दीक कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखकर लगातार अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपी सुन्दरू देवार उर्फ तोहीन जो पूर्व में भी पर्स स्नेचिंग के मामले में जेल निरूद्ध रह चुका है, के उक्त घटना में संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सुन्दरू देवार उर्फ तोहीन की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर सुन्दरू देवार उर्फ तोहीन ने अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार करने के साथ ही चोरी के सोने के जेवरात को खमतराई निवासी अशोक सोनी के पास बिक्री करना बताया गया, कि अनुप सोनी की पतासाजी कर उसे पकड़कर पूछताछ करने पर अनुप सोनी द्वारा चोरी के जेवरातों को क्रय करना बताया गया।

जिस पर आरोपी सुन्दरू देवार उर्फ तोहीन एवं अनुप सोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 20 ग्राम सोने के जेवरात कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त अन्य 02 आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी

01. सुन्दरू देवार उर्फ तोहीन पिता अनिल देवार उम्र 20 साल निवासी कुकरबेड़ा देवार बस्ती थाना सरस्वती नगर रायपुर।

02. अनुप सोनी पिता अशोक सोनी उम्र 32 साल निवासी रामनगर गुढ़ियारी थाना खमतराई रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी खमतराई, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि. सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, विजय पटेल, म. प्र. आर. बसंती मौर्य, आर. संदीप सिंह, अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौड़, वीरेन्द्र बहादुर सिंह तथा थाना खमतराई से सउनि. जगदम्बा प्रसाद तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews