March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया गहरा शोक…

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया गहरा शोक…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस भीषण दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी समेत कई लोगों की दुखद मृत्यु हो गई।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि “श्री विजय रूपाणी जी का असामयिक निधन भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वे न सिर्फ एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि जनसेवा को समर्पित जीवन जीने वाले संवेदनशील नेता भी थे। उनका सरल व्यक्तित्व और कर्मठता सदैव प्रेरणादायी रहेगी।”

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

श्री अग्रवाल ने केंद्र सरकार एवं संबंधित एजेंसियों से हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि इस दुर्घटना के पीछे के कारणों को शीघ्र स्पष्ट किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews