March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

आरंग विधायक कार्यालय में करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे क्षेत्रवासियों की समस्याएं और करेंगे त्वरित निराकरण…

आरंग विधायक कार्यालय में करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे क्षेत्रवासियों की समस्याएं और करेंगे त्वरित निराकरण…

हरियर एक्सप्रेस, आरंग/मंदिर हसौद/नया रायपुर/समोदा/चन्दखुरी/रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक माह तक चलाए गए सुशासन तिहार के सफल आयोजन के बाद अब पुनः जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में सक्रिय हो गए हैं।

इसी क्रम में आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन तथा कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब अपने आरंग विधायक कार्यालय में आम जनता से रूबरू होंगे।

यह जनदर्शन कार्यक्रम दिनांक 11 जून को दोपहर 1:00 बजे से आयोजित किया गया है, जिसमें क्षेत्रवासियों की व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक व जनकल्याण से जुड़ी समस्याएं सीधे सुनी जाएंगी।

जनदर्शन के दौरान समस्याओं के तत्काल निराकरण की कार्यवाही भी की जाएगी, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिले।

गौरतलब है कि गुरु खुशवंत साहेब ने सुशासन तिहार के दौरान अपने आरंग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में रहकर शासकीय योजनाओं की समीक्षा, हितग्राही योजनाओं के वितरण और आम जन से सतत संवाद कर प्रशासन को जनमुखी और संवेदनशील बनाने का सफल कार्य किया।

अब एक बार फिर से वे अपने निर्वाचन क्षेत्र आरंग में सक्रिय हो गए हैं और नियमित जनदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं।

जनदर्शन कार्यक्रम

 स्थान: आरंग विधायक कार्यालय

 समय: दोपहर 1:00 बजे से

दिनांक: 11 जून 2025

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews