March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

गोठान बंद कर दिये अब सरकार को गो संरक्षण की याद आ रही – कांग्रेस

गोठान बंद कर दिये अब सरकार को गो संरक्षण की याद आ रही – कांग्रेस

गोठान से ही गायों का संरक्षण संभव, गोधाम सस्ती राजनीति के लिये

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सरकार द्वारा गायों के संरक्षण के नाम पर बनाये जाने वाले गोधाम पर सवाल खड़ा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गायों और गोवंश संरक्षण की बेहतरीन योजना गौठान, गोधन न्याय योजना को बंद कर दिया। अब राज्य सरकार को गोधन संरक्षण की याद आ रही है। गौठान ऐसी योजना थी जहां ग्रामवासियों को जोड़कर गोवंश का संरक्षण किया जाता था। इस योजना में गोवंश के साथ महिला समूहों के भी आर्थिक उन्नति का मार्ग खुला था। गोधन न्याय योजना में हर आदमी का फायदा था, पशुपालक चरवाहे गोबर बेचकर मुनाफा कमा रहे थे साथ ही गायों का संरक्षण होता था और गायों को दाना, पानी मिलता था। सरकार बदलने पर राजनैतिक विद्वेष के कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस योजना को बंद किया। कितना भी गोधाम बना ले आखिर में गौठान में आना ही पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व में घोषणा किये गये गो अभ्यारण्य का क्या हुआ? भाजपा सरकार को सवा साल में समझ आया कि भूपेश सरकार के द्वारा बनाये गये गोठान क्यों आवश्यक है? प्रदेश में गोवंश के संरक्षण के लिए हर गांव में गोठान आवश्यक है, वर्तमान सरकार तो प्रदेश के सभी विकास खंडों के सिर्फ 10 गांव में गोधाम बनाने जा रही है जिसमें मात्र 200 गायों की व्यवस्था होगी। गोठान में तो 10 लाख से अधिक गायों के लिए चारा-पानी, शेड की व्यवस्था थी। भाजपा सरकार के पास गौ सेवा के लिये कोई प्लानिंग नहीं है। कांग्रेस सरकार में 10 हजार से अधिक गौठान बने थे 3 लाख एकड़ सरकारी जमीन संरक्षित हुयी थी। गोठान में परंपरागत व्यवसाय को शुरू किया गया। तेल पेरोई, लौहार, बढ़ई को काम मिलता था। पशुधन के लिये चारा-पानी, दवाई की व्यवस्था होती थी। महिला स्वसहायता समूह दो किलो में गोबर 4 रू में गौ मूत्र खरीदी करते थे। गौठान से वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद बनाये जाते थे। भाजपा सरकार ने विद्वेष वश इसको बंद कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इससे पहले भाजपा ने गौशालाओं बनाकर भाजपा के नेताओं को करोड़ो का अनुदान दिया था। तब गौशालाओं में गाये मरा करती थी। बड़े-बड़े भाजपा नेताओं की गौशालाओं में गाय के हडडी, चमड़े का व्यापार किया जाता था। गायों के संरक्षण के लिये सबसे अच्छी योजना गौठान है इसे फिर से पुनर्जीवित किया जाये और गोधन न्याय योजना चालू किया जाये।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews