March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

चाकू से मारकर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 03 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 04 गिरफ्तार…

चाकू से मारकर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 03 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 04 गिरफ्तार…

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी संतोष कुमार राय ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मजदूरी का काम करता है तथा व्ही आई पी चौक स्थित ऐरीना होटल के बाजू में बन रहे निर्माणाधीन मकान में विगत एक माह से मजदूरी कर रहा है। प्रार्थी दिनांक 04.06.2025 को रात्रि 08ः00 बजे अपने साथी सलमान कुमार डहरिया के साथ व्ही.आई.पी. चौक के थोडा आगे जा रहा था। उसी समय रास्ते में कुछ अज्ञात लडके मिले जिसमें से एक लडका प्रार्थी को धक्का दिया तब वह क्यों धक्का दे रहे हो बोला तो लड़के प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे चाकू से उसके दाहिने पैर के जांघ में पीछे से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमंाक 338/25 धारा 296, 351(2), 118(1), 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संुयक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके साथी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही पुराने अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र किया गया। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा प्रकरण में आरोपी शुभम करवा, राहुल मिश्रा, सूरज जाल सहित विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों/अपचारी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

जिस पर चारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू जप्त कर चारों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी…

01. शुभम करवा पिता फकीरा करवा उम्र 20 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी अमृत होम, पी-ब्लॉक, मकान नंबर 32 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

02. राहुल मिश्रा पिता स्व. मनोज मिश्रा उम्र 22 साल निवासी राजीव गांधी नगर शिव मंदिर के पास थाना खम्हारडीह रायपुर।

03. सूरज जाल पिता लिंगेश्वर जाल उम्र 19 साल निवासी दुर्गा नगर बूढ़ीमाता मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

04. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

कार्यवाही में निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा थाना प्रभारी तेलीबांधा, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे, स.उ.नि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ट्ठी, पुष्पराज परिहार, आर. दिलीप जांगड़े, विक्रम वर्मा, राजेंद्र तिवारी, केशव सिन्हा, बोधेद्र मिश्रा, मनोज सिंह एवं विकास छत्रि तथा थाना तेलीबांधा से प्र. आर. अमित सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews