March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

“संकल्प से सिद्धि तक” एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण को समर्पित अभियान: सांसद बृजमोहन

“संकल्प से सिद्धि तक” एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण को समर्पित अभियान: सांसद बृजमोहन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मोदी तक, राष्ट्रवाद की चेतना और संकल्प का सफर: बृजमोहन

रायपुर में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला, 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति और कश्मीर के प्रति इसके भ्रमित रुख के विरोध में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की। उनका संघर्ष सिर्फ एक राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विचार के लिए था।

“एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे” इस उद्घोष ने जनमानस को झकझोरा और राष्ट्रवाद की एक नई चेतना का उदय किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत से जोड़ते हुए विचारधारा को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नींव दी। आज जब हम राष्ट्र को विकसित भारत की ओर बढ़ते देख रहे हैं, तब इन विचारों की प्रासंगिकता और प्रेरणा और भी गहरी होती जा रही है। यह बात रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा जननेता बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को एकात्म परिसर में आयोजित संकल्प से सिद्धि तक रायपुर ग्रामीण जिला स्तरीय कार्यशाला में कही।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने आगामी संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम पखवाड़े की विस्तृत जानकारी देते हुए 9 जून से लेकर 21 जून तक भाजपा द्वारा किए जाने वाले कार्यकम के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया ।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने और उन्हें भाजपा सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को बताने का संकल्प दिलाया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संकल्प से सिद्धि केवल केंद्र सरकार का कार्यक्रम मात्र नहीं बल्कि यह भारत के जन जीवन को सुव्यवस्थित करने का प्रण है जिसमें उत्तम शिक्षा हो, बेहतर स्वास्थ्य हो, जन सुविधाओं का विस्तार हो, उत्तम आंतरिक और बाह्य सुरक्षा निर्धारित हो, वैश्विक रूप से भारत का गहरा प्रभाव रहे विश्व गुरु के रूप में पूरे विश्व का मजबूत नेतृत्व भारत के हाथ में हो यदि एक पंक्ति में कहा जाए तो भारत में राम राज्य की स्थापना ही संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का मकसद है और यह सब हम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सीख सकते हैं कि, कैसे एक संकल्प के साथ शुरू किया गया कार्य सिद्ध होने से कोई नहीं रोक सकता।

प्रधानमंत्री ने देश की सम्मानित महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया था जिसका परिणाम है कि, आज देश खुले में शौच मुक्त हो गया है। किसानों की आय दोगुनी, तीन गुनी हो गई है।

कश्मीर में 370 बीते दिनों की बात हो चुकी है, आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर उसकी ही भाषा में जवाब दे रहा है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। लेकिन मोदी है तो मुमकिन है। हम सब की जिम्मेदारी है कि, मोदी जी के कार्यों और उनके द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत 9 जून को प्रदर्शनी तथा प्रोफेशनल मीट का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

12 से 14 जून तक सभी मंडलों में मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की जाएगी।

15 से 17 जून तक वार्ड, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित होंगे।

21 जून को वार्डो में योग दिवस का कार्यक्रम मनाया जाएगा।

5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे।

जिसके लिए रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 11 लाख पौधे लगाने का आह्वाहन किया।

23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में बूथ स्तर तक मनाई जाएगी।

25 जून आपातकाल की बरसी पर जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम तथा आपातकाल की बर्बरता का चित्रण करती प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उज्जवल दीपक, पूर्व मंत्री चंद्र शेखर साहू, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, छोटे लाल सोनकर समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews