March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

पंडरी कपड़ा मार्केट में व्यापारियों की दुकान को सील करना भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति…

पंडरी कपड़ा मार्केट में व्यापारियों की दुकान को सील करना भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति…

भाजपा सरकार का एक ही काम गरीबों की मकान तोड़ना व्यापारियों की दुकान सील करना

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद गरीबो के मकान और व्यापारियों की दुकान पर खतरा मंडरा रहा है। पंडरी कपड़ा मार्किट में व्यापारियों की दुकान सील करना भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृति का प्रमाण है। व्यापारियों में भय उत्पन्न करने इस प्रकार से दमनकारी कार्यवाही की गई है। व्यापारियों को पहले जीएसटी के मामले में फंसाया जा रहा था। भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में पहले रेहड़ी ठेला खोमचा में छोटे छोटे व्यवसाय कर जीविका चलाने वालों पर बुलडोजर कार्यवाही की गई। फिर गरीबो के मकान दुकान को तोड़ा गया। अब नकटी ग्राम में विधायकों का निवास बनाने जोर जबरदस्ती 85 परिवारों को बेदखल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास को तोड़ने का नोटिस दिया गया है। ये सरकार बुलडोजर नीति चलाकर लोगों के भविष्य की हत्या कर रही है। लोगों को घर से बेघर कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने व्यापारियों की सील की दुकान तत्काल खोलने एवं नकटी गांव में 85 परिवारों को घर से बेघर करने कार्यवाही को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा क्या यही भाजपा का विकास मॉडल है क्या यही मोदी की गारंटी है। व्यापारी पहले ही व्यवसाय की मंदी और अनियमित जीएसटी से परेशान है। गरीब आदमी बड़ी मुश्किल से घर बनाने का सपना पूरा करता है। भाजपा इन सब को बर्बाद करने में क्यो तुली है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के 15 साल में प्रदेश से हजारों घर दुकान तोड़ा गया था। किसानों की जमीनों को जबर्दस्ती अधिग्रहित किया गया था। आज फिर वही दौर लौट आया है। जनता डरी सहमी हुई है।सरकार ने नुमाइंदे उनकी पीड़ा सुन नही रहे है ये तानाशाही नही चलेगी। कांग्रेस गरीबो का घर व्यापारियों की दुकान बचाने सड़को पर उतरेगी।इस तानाशाही सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बनेगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews