थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहराते पाये गये आरोपी।
आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।


हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 03.06.2025 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गंगा नगर भनपुरी तालाब के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा गंगा नगर भनपुरी तालाब पहुंचकर आरोपी रवि कुमार साहू पिता कोमल प्रसाद साहू उम्र 20 वर्ष निवासी रामेश्वर नगर जुट मिल के पास थाना खमतराई जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 583/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इसी प्रकार खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि हनुमान मंदिर के पास धनलक्ष्मी नगर में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा हनुमान मंदिर के पास धनलक्ष्मी नगर पहुंचकर आरोपी पारस साहू पिता हरिराम साहू, उम्र-26 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पास पोखराज किराना स्टोर के पास भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 586/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार…
01. रवि कुमार साहू पिता कोमल प्रसाद साहू उम्र 20 वर्ष निवासी रामेश्वर नगर जुट मिल के पास थाना खमतराई जिला रायपुर।
02. पारस साहू पिता हरिराम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पास पोखराज किराना स्टोर के पास भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर।




