March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

राह चलते टकरा जाने को लेकर विवाद के चलते राहगीर की चाकू गोद कर हत्या करने वाला आरोपी दीपक लोहार उर्फ़ गप्पू गिरफ्तार…

राह चलते टकरा जाने को लेकर विवाद के चलते राहगीर की चाकू गोद कर हत्या करने वाला आरोपी दीपक लोहार उर्फ़ गप्पू गिरफ्तार…

थाना – कोतवाली रायपुर छ0ग0 

अपराध क्रमांक – 112/25 धारा – 103 बी.एन.एस  

मृतक: सूजन सरकार पिता नित्तो बाबू सरकार उम्र 35 वर्ष पता शान्ति नगर पश्चिम थाना बाली जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रात के 12 से 01 बजे के बीच थाना कोतवाली को बुढापारा, हनुमान मंदिर गली के पास एक व्यक्ति आहत अवस्था में पड़े होने की सूचना पर मौके पर थाना पेट्रोलिंग रवाना हुआ, मौके से आहत व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ के द्वारा मृत घोषित किया गया घटना स्थल के पाय लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने पर 01 संदिग्ध व्यक्ति की पहचान किया गया, जिसे थाना लाकर पुछताछ किया गया जो पुछताछ के दौरान बताया कि रात्रि को वह घर जाते समय मृतक से हनुमान मंदिर गली में टकरा गया जिससे दोनो के बीच तत्कालीन वाद विवाद एवम मारपीट होने पर आरोपी के द्वारा अपने पास रखे धारदार हथियार से हमला कर मौके से फरार हो गया पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल निरूद्व किया जाता है।

गिरफ्तार आरोपी- दीपक लोहार उर्फ़ गप्पू पिता नोहर विश्वकर्मा उम्र करीब 22 वर्ष साकिन गोबरा नवापारा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews