March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

40 पौवा शराब के साथ आरोपी गुंडा बदमाश संतोष दुबे गिरफ्तार, आरोपी के विरुद्ध पहले से कई अपराध दर्ज है…

40 पौवा शराब के साथ आरोपी गुंडा बदमाश संतोष दुबे गिरफ्तार, आरोपी के विरुद्ध पहले से कई अपराध दर्ज है…

थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छ.ग. 

अपराध क्रमांक 226/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

नाम आरोपीः- संतोष दुबे पिता छोटेलाल दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी ब्रह्मपुरी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।

आरोपी थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश व आरोपी के विरुद्ध कई अपराध दर्ज।

देसी प्लेन मंदिरा 40 पौवा मात्रा 7.200 बल्क लीटर कीमती 3200 रुपए जब्त किया गया।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर श्री लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे अपराधो एवं नशे के कारोबारों पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई।

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किः- दिनांक 02.06.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि धीवर समाज भवन ब्रह्मपुरी के पास एक व्यक्ति अधेड़ उम्र का है जो नीला जींस व नीला फुल शर्ट पहना है। बाल छोटे हैं अपने पास कपड़े के थैले में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने के लिए खड़ा है ,मुखबिर से सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम बनाकर गवाहो एवं सम्पूर्ण विवेचना कीट के घटना स्थल पर पहूंचा जहां मुखबिर द्वारा बताए व्यक्ति खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की किंतु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहा। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से देशी मदिरा प्लेन 40 पौवा 7.200 बल्क लीटर कीमती 3200 रुपए रखे मिला आरोपी को विधिवत दिनांक 02.06.2025 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews